{"_id":"685dafea7684a2030b07dad9","slug":"villagers-caught-two-thieves-of-a-gang-stealing-transformers-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-104825-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रांसफार्मर चुरा रहे गिरोह के दो चोरों को ग्रामीणों ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रांसफार्मर चुरा रहे गिरोह के दो चोरों को ग्रामीणों ने दबोचा
विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 7 टांडा सादात गांव में चोरी करते पकडे गये आरोपी
सेंथल। ग्राम टांडा सादात मिल पर लगा ट्रांसफार्मर चुरा रहे गिरोह के दो चोरों को ग्रामीणों ने घेर कर दबोच लिया। पहले उनकी जमकर पिटाई की और घर ले जाकर बंधक बना लिया, जबकि उनके तीन अन्य साथी भाग गए। सूचना पर आई पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद आरोपियों को थाने ले गई।
ग्राम टांडा सादात निवासी ताहिर की टांडा-फाजिलपुर मार्ग पर एमके इंटरप्राइजेज नाम से मिल है। मिल पर उनके बेटे रजा, कामिल, काशिफ आदि सो रहे थे। रजा ने बताया कि रात साढ़े 12 बजे वह पेशाब करने के लिए उठा तो देखा कि एक कैमरा नहीं चल रहा है, जबकि दूसरे कैमरे में दिखा कि बाहर पिकअप और कार खड़ी है। उन्होंने बाहर देखा तो चोर ट्रांसफार्मर चोरी कर रहे थे। रजा ने अपने भाई राशिद व ग्रामीणों को बुलाकर चोरों को घेर लिया। इस दौरान रात के अंधेरे का फायदा उठाकर तीन चोर भाग गए। मौके पर ग्रामीणों ने बरेली के थाना सुभाषनगर निवासी नन्हे और बहेड़ी निवासी रेहान को पकड़ कर बंधक बना लिया। सूचना पर आई पुलिस दोनों चोरों को अपने साथ थाने ले गई। संवाद
एक कैमरा तोड़ा, दूसरे में हुए कैद
मिल पर सो रहे रजा ने बताया कि चोरों ने घटना को अंजाम देने से पहले ट्रांसफार्मर के सामने लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। बेफिक्र होकर ट्रांसफार्मर काटने लगे, लेकिन साइड में लगे दूसरे कैमरे में बाहर खड़ी पिकअप और कार दिख गई। इसके चलते उन्हें चोरी की जानकारी हो गई। मिल स्वामी ताहिर के बेटे आशिक ने बताया कि चोरों ने पूछताछ में बताया कि दिन में साढ़े तीन बजे गांव में स्थित एसके, आरआर, केएस और एमके मिल पर रखे ट्रांसफार्मरों की रेकी की थी।