फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Villager hit by a dumper, dies

Bareilly News: ग्रामीण को डंपर ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 27 Jun 2025 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Villager hit by a dumper, dies
भुता। बरेली-बीसलपुर मार्ग पर नवोदित पब्लिक स्कूल के सामने सड़क किनारे खड़े ग्रामीण को पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। बृहस्पतिवार रात लगभग 8:45 बजे बरेली-बीसलपुर मार्ग पर भवनपुर नियाम तुल्ला निवासी नन्हे बख्श किसी काम से गए थे। वह घर को वापस आ रहे थे। उसी समय राजपुरी नवादा मोड़, नवोदित पब्लिक स्कूल के सामने रोड किनारे खड़े थे। तभी पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे 55 वर्षीय नन्हे बख्श की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। इधर, मृतक के बेटे ईशाक ने अज्ञात वाहन डंपर के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात डंपर की तलाश कर रही है। मृतक के आठ बच्चे हैं। मृतक मजदूरी आदि का कार्य करता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed