फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   villager body found in fodder field in bareilly

Bareilly News: चरी के खेत में मिला मजदूर का शव, कान से निकल रहा था खून, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 04 Jul 2026 05:27 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 04 Jul 2026 05:27 PM IST
सार

बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार से लापता मजदूर का शव चरी के खेत में मिला। उसके कान से खून निकल रहा था। मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
villager body found in fodder field in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम फाजलपुर में शनिवार सुबह चरी के खेत में एक मजदूर का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। खेत पर पहुंचे किसानों ने शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।

विज्ञापन


थाना पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली कि ग्राम फाजलपुर इलाके में कमरजीत के चरी के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान ग्राम भोज डांडी निवासी गठा उर्फ हसन अली (48 वर्ष) के रूप में कराई गई।
विज्ञापन


हसन अली मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। शुक्रवार को वह खेत में खाद डालने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह उसका शव गांव से करीब दो किलोमीटर दूर फाजलपुर के खेत में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कान से निकल रहा था खून 
मौके पर जांच के दौरान पुलिस को मृतक के दाहिने पैर के तलवे पर किसी जानवर द्वारा नोचने जैसे निशान मिले, जबकि बाएं कान से खून निकलता हुआ भी पाया गया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि ये निशान मौत से पहले के हैं या बाद के। पुलिस का कहना है कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

हसन अली अपने पीछे पत्नी रिहाना, एक पुत्र और पांच पुत्रियों का परिवार छोड़ गया है। इनमें चार पुत्रियों का विवाह हो चुका है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने कहा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed