फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Village head urinated on Dalit man face in bareilly

बरेली में सीधी कांड जैसा केस: युवक को बंधक बनाकर पीटा, चेहरे पर किया पेशाब, पीड़ित ने प्रधान पर लगाया आरोप

Fri, 18 Aug 2023 09:02 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Aug 2023 09:02 AM IST
सार

अनुसूचित जाति के युवक ने ग्राम प्रधान पर अमानवीय सलूक करने का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि प्रधान ने उसे घर बुलाकर कमरे में बंद कर पीटा। उसके चेहरे पर पेशाब कर दिया। 

विज्ञापन
Village head urinated on Dalit man face in bareilly
भोजीपुरा क्षेत्र का है मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के सीधी पेशाब कांड की तरह उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में अमानवीय मामला सामने आया है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति के युवक के साथ प्रधान ने अमानवीयता की हद पार कर दी। पीड़ित युवक का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने उसे मकान में बंद कर बुरी तरह पीटा। इसके बाद चेहरे पर पेशाब कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर भी दी है। हालांकि पुलिस आरोप को झूठा बता रही है।

विज्ञापन


पीड़ित युवक ने बताया कि उसके परिवार के पास साढ़े तीन बीघा जमीन है। इसमें चार लोग हिस्सेदार हैं। मां और दो भाई अपने हिस्से की जमीन ग्राम प्रधान को बेच रहे हैं। ग्राम प्रधान उसके ऊपर भी अपना हिस्सा बेचने का दबाव बना रहा। उसने जमीन बेचने से मना कर दिया।

विज्ञापन

युवक को बहाने से बुलाया था घर 

आरोप है कि इससे गुस्साए ग्राम प्रधान ने 14 अगस्त को राशन कार्ड बनवाने के नाम पर उसे घर बुलाया। इसके बाद एक कमरे में बंदकर पिटाई की। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उसे अपमानित किया। इतना ही नहीं प्रधान ने उसके चेहरे पर पेशाब किया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।

इस मामले में एसएसआई तेजपाल सिंह ने बताया कि हल्का इंचार्ज सूरज पाल सिंह को जांच के लिए गांव भेजा गया था। जांच में युवक की ओर से लगाए गए आरोप झूठे पाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed