फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vijnesh murder case - accused not yet received by police, silence in village

विजनेश हत्याकांड- अब तक पुलिस के हाथ नहीं आए अभियुक्त, गांव में सन्नाटा

Mon, 08 Jun 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
Vijnesh murder case - accused not yet received by police, silence in village
मौका मुआयना करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

एडीजी ने किया मुआयना, पुलिस ने दबाव बनाने को कुछ उठाए कुछ लोग

विज्ञापन
बिथरी चैनपुर/बरेली। बिथरी के विजनेश हत्याकांड के आरोपी दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं लगे। इधर, विजनेश की हत्या के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है। रविवार को एडीजी ने मौका मुआयना कर अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
मानपुर अहियापुर गांव की खूनी रंजिश में हत्यारों ने शनिवार को दिनदहाड़े ट्रैक्टर पर गेहूं ले जा रहे विजनेश का कत्ल कर दिया था। उसे तीन गोलियां मारी गईं। फिर फरसे से हाथ काट दिया गया। भाई रजनेश ने हत्या के एक मामले में गवाही देने को घटना की वजह बताते हुए पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अभियुक्तों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है, लेकिन अब तक उसे कामयाबी नहीं मिली है।
विज्ञापन

रविवार सुबह घटनास्थल रसुइया गोदाम के पास एडीजी जोन अविनाश चंद्र पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना करने के बाद बिथरी पुलिस को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। हत्या इतनी प्लानिंग से की गई कि आरोपियों ने घटना को अंजाम देने से पहले ही अपने परिवारों के सभी पुरुषों को गांव से हटा दिया। उनके घरों में केवल महिलाएं ही हैं। पुलिस ने हमलावरों के कुछ करीबी लोगों और रिश्तेदारों को थाने में बैठा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed