{"_id":"5edd4a198ebc3e90322f3a8b","slug":"vijnesh-murder-case-accused-not-yet-received-by-police-silence-in-village-bareilly-news-bly408429862","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजनेश हत्याकांड- अब तक पुलिस के हाथ नहीं आए अभियुक्त, गांव में सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजनेश हत्याकांड- अब तक पुलिस के हाथ नहीं आए अभियुक्त, गांव में सन्नाटा
विज्ञापन
मौका मुआयना करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीजी ने किया मुआयना, पुलिस ने दबाव बनाने को कुछ उठाए कुछ लोग
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर/बरेली। बिथरी के विजनेश हत्याकांड के आरोपी दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं लगे। इधर, विजनेश की हत्या के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है। रविवार को एडीजी ने मौका मुआयना कर अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
मानपुर अहियापुर गांव की खूनी रंजिश में हत्यारों ने शनिवार को दिनदहाड़े ट्रैक्टर पर गेहूं ले जा रहे विजनेश का कत्ल कर दिया था। उसे तीन गोलियां मारी गईं। फिर फरसे से हाथ काट दिया गया। भाई रजनेश ने हत्या के एक मामले में गवाही देने को घटना की वजह बताते हुए पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अभियुक्तों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है, लेकिन अब तक उसे कामयाबी नहीं मिली है।
रविवार सुबह घटनास्थल रसुइया गोदाम के पास एडीजी जोन अविनाश चंद्र पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना करने के बाद बिथरी पुलिस को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। हत्या इतनी प्लानिंग से की गई कि आरोपियों ने घटना को अंजाम देने से पहले ही अपने परिवारों के सभी पुरुषों को गांव से हटा दिया। उनके घरों में केवल महिलाएं ही हैं। पुलिस ने हमलावरों के कुछ करीबी लोगों और रिश्तेदारों को थाने में बैठा लिया है।