फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vidya Bharti became the winner by defeating UP team in volleyball

Bareilly: राष्ट्रीय विद्यालयीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन, यूपी की टीम को हराकर विद्या भारती बनी विजेता

Mon, 11 Nov 2024 11:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Nov 2024 11:04 AM IST
सार

बरेली के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में छह नवंबर को शुरू हुई 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। बालक वर्ग में विद्या भारती की टीम ने यूपी को हराकर खिताब अपने नाम किया। बालिका वर्ग में पश्चिम बंगाल की टीम विजेता बनी। 

विज्ञापन
Vidya Bharti became the winner by defeating UP team in volleyball
यूपी और विद्या भारती के बीच हुआ फाइनल मुकाबला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में रविवार को बालक वर्ग में विद्या भारती की टीम ने उत्तर प्रदेश को 3-1 से मात देकर जीत हासिल की। वहीं बालिका वर्ग में गुजरात को मात देकर पश्चिम बंगाल ने 3-0 से जीत दर्ज कराई। 

विज्ञापन


बरेली के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में अंडर-17 वॉलीबाल प्रतियोगिता में रविवार को सेमी फाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। इस दौरान बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्या भारती को कांटे की टक्कर दी और पहला राउंड 26-24 स्कोर से जीत लिया। दूसरे राउंड में भी दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर चल रही थी, लेकिन तभी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी अनस के पैर में चोट लग गई। 
विज्ञापन


अनस के घायल होने से बिगड़ी चाल 
घायल होने पर अनस कोर्ट से बाहर चले गए। उनके इलाज के लिए काफी समय तक आइस पैक नहीं आ सकी। इसके कुछ देर बाद आयोजकों ने बर्फ का टुकड़ा मंगवाकर उनका इलाज शुरु किया, लेकिन अनस फिर खेल नहीं सके। अनस के घायल होने से टीम की चाल बिगड़ गई। इसके बाद विद्या भारती टीम के खिलाड़ियों ने अपनी लंबाई का फायदा उठाते हुए 29-27 स्कोर से जीत हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Vidya Bharti became the winner by defeating UP team in volleyball
यूपी की टीम के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

तीसरे राउंड में भी उत्तर प्रदेश की टीम आगे चल रही थी, लेकिन 22वें अंक विद्या भारती की टीम आगे हो गई। इस अंक को लेकर उप्र की टीम के खिलाड़ियों का रेफरी के साथ विवाद भी हुआ। हालांकि रेफरी ने विद्या भारती के पक्ष में फैसला सुनाया। इसके साथ ही मैच में पिछड़ा उप्र अपनी वापसी नहीं कर सका और विद्या भारती ने यह राउंड 25-22 जीत लिया। विद्या भारती  को विजेता घोषित किया गया। 

पश्चिम बंगाल ने गुजरात को हराया 
वहीं बालिका वर्ग में पश्चिम बंगाल ने अपनी फुर्ती के दम पर गुजरात को बड़े स्कोर के अंतर से लगातार 25-14, 25-17 व 25-13 स्कोर से हराकर एकतरफा मुकाबला जीत लिया। इससे पहले बालक वर्ग के सेमी फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने पंजाब को 3-1 से व विद्या भारती ने झारखंड को 3-0 से हराया। बालिका वर्ग में पश्चिम बंगाल ने राजस्थान को 3-2 से व गुजरात ने झारखंड को 3-0 से हराया। 

Vidya Bharti became the winner by defeating UP team in volleyball
विजेता टीम विद्या भारती - फोटो : अमर उजाला

विजेता खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत 
बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में राजस्थान की टीम तीसरे और पंजाब की टीम चौथे स्थान पर रही। वहीं बालिका वर्ग में राजस्थान की टीम तीसरे और झारखंड की टीम चौथे स्थान पर रही। विजेता खिलाड़ियों को शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ. महेंद्र देव, परिषद के सचिव और स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य भगवती सिंह, महापौर डॉ. उमेश गौतम ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार, उप शिक्षा निदेशक गजेंद्र कुमार, क्षेत्रीय सचिव माध्यमिक शिक्षा नीरज पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह, ओम प्रकाश राय मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed