फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Video of throwing medicine in dustbin goes viral, answer sought

Bareilly News: कूड़ेदान में दवा फेंकने का वीडियो वायरल, जवाब तलब

Fri, 24 Nov 2023 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Video of throwing medicine in dustbin goes viral, answer sought
बरेली। 300 बेड अस्पताल में टोंटी चोरी के बाद अब कचरे में दवा फेंकने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने अस्पताल के सीएमएस डॉ. भानु प्रकाश से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो बुधवार का बताया जा रहा है। इसमें अस्पताल परिसर के कूड़ेदान और कचरे में मरीजों को दी जाने वाली दवाएं फेंकी गई हैं। इनमें कुछ आई और ईयर ड्रॉप, मल्टीविटामिन टेबलेट शामिल हैं। कई खाली पैकेट भी पड़े हैं। दवाओं पर मार्च 2024 व नवंबर 2024 की एक्सपायरी लिखी है। दवाओं के साथ कुछ बायोमेडिकल वेस्ट भी पड़ा है। इससे स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी की पोल खुल रही है। बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण पर सवाल उठ रहे हैं। सीमएओ डॉ. विश्राम सिंह ने तीन दिन में प्रकरण की जांच और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की संस्तुति करने के लिए कहा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed