फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   victim woman runaway with accused man from the police station gate in Bareilly

पत्नी के कदम से पति हैरान: परिवार संग रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची विवाहिता, थाने से आरोपी संग बाइक पर हुई फरार

Sat, 10 Jun 2023 05:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 10 Jun 2023 05:34 PM IST
सार

विवाहिता के अश्लील फोटो एक युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल किए थे, जिसके बाद महिला अपने पति व परिजनों के साथ फरीदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची थीं। पुलिस को तहरीर देने से पहले ही वह आरोपी की बाइक पर बैठकर फरार हो गई। 

विज्ञापन
victim woman runaway with accused man from the police station gate in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के फरीदपुर में एक अजब मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो डालने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची महिला शनिवार को थाने के गेट से आरोपी युवक के साथ ही फरार हो गई। महिला के ससुराली एवं मायके वाले चिल्लाते रह गए। आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर भाग गया। 

विज्ञापन


फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की शादी करीब दो वर्ष पहले बदायूं जनपद के दातागंज क्षेत्र में हुई थी। आरोप है कि ससुराल के पास रहने वाले युवक ने महिला के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे। इस पर ससुरालियों ने महिला को खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद महिला ससुराल से मायके चली आई। 
विज्ञापन



ये भी पढ़ें- कातिल पत्नी: प्रेमी अब्बास के साथ मिलकर की थी पति की हत्या; छह साल की बेटी की गवाही पर मिली उम्रैकद की सजा
विज्ञापन
विज्ञापन



शनिवार को महिला अपने पति, ससुरालियों और मायके वालों के साथ फरीदपुर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पहुंची थी। थाने गेट पर महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर लिखाई। इसी दौरान आरोपी अपनी बाइक लेकर महिला के पास पहुंच गया।

पीछा करने पर युवक ने दौड़ा दी बाइक 

थाने में तहरीर देने से पहले ही महिला आरोपी युवक की बाइक पर बैठकर फरार हो गई। महिला का पति, ससुराली और मायके वाल शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़े। यह देख आसपास के लोगों ने युवक का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी से तेज रफ्तार से बाइक दौड़ा दी। वह किसी की पकड़ में नहीं आया और फरार हो गया। 


ये भी पढ़ें- युवती के जाल में फंसी महिला: दोस्तों से करवाया दुष्कर्म, वीडियो बना किया ब्लैकमेल; धर्मांतरण का बनाया दबाव


पहले लिखाई गई तहरीर में वादी महिला थी, लेकिन जब महिला आरोपी के ही साथ फरार हो गई तो उसके बाद महिला की मां ने अपनी तरफ से फरीदपुर थाने में तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि आरोपी युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। आरोपी के साथ महिला के जाने को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed