प्रेमिका की मां ने दिया 'धोखा': बेटी से शादी कराने के बहाने बुलाया, फिर की ऐसी करतूत सदमे में प्रेमी
युवक दिल्ली से जब युवती को पंजाब ले गया, तब युवती की मां ने युवक से फोन पर कहा था कि उसको परिवार के सभी लोग पसंद करते हैं। वह रजामंदी से शादी कर देंगे। इस आश्वासन पर वह गांव आया तो उसके साथ अमानवीय सलूक किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में युवती के परिजनों ने उसके प्रेमी का काला मुंह करने के बाद जूतों की माला डालकर गांव में घुमाया। इस दौरान प्रेमिका से भी उसको पिटवाया। काफी देर तक उसकी जूता-चप्पलों से पिटाई की गई। इस घटना के बाद से युवक सदमे में है। बताया गया है कि वह गांव छोड़कर कहीं चला गया है।
रविवार को युवक को गांव में काला मुंह कर जूतों की माला पहनाकर घुमाए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजने के बाद आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की थी। सोमवार को युवक पूरे दिन घर में ही रहा। वह शर्मिंदगी की वजह से घर से बाहर नहीं निकला।
इस घटना के बाद से युवक के माता-पिता भी कहीं चले गए। सोमवार देर शाम ग्रामीणों ने बताया गया कि युवक भी कहीं चला गया। गांव के लोग कह रहे थे कि इतनी बेइज्जती के बाद गांव में कैसे रुका जा सकता था। कुछ ग्रामीणों ने दबी जुबान से युवक के साथ हुई घटना को गलत बताया।
शादी के बहाने से बुलाया था
मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर जिस युवक को घुमाया गया, उसको शादी के बहाने से बुलाया गया था। युवक दिल्ली से जब युवती को पंजाब ले गया, तब युवती की मां ने युवक से फोन पर कहा था कि उसको परिवार के सभी लोग पसंद करते हैं।
संबंधित खबर- प्रेमिका ने रो-रोकर मारी प्रेमी को चप्पल: परिजनों ने युवती से जबरन पिटवाया, मुंह काला कर पहनाई जूतों की माला
इस रिश्ते से किसी को एतराज नहीं है। वह रजामंदी से शादी कर देंगे। इसलिए युवक प्रेमिका को दिल्ली छोड़ गया। इसके बाद युवती उससे फोन पर लगातार बात करती रही। इधर, युवती को उसके परिजन गांव ले आए। बाद में युवक को शादी के बहाने से गांव बुलाया और बेइज्जत किया गया।