फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Victim kiln owner reiterated the allegations against CO Deepshikha Ahibaran in Bareilly

रिश्वत मांगने का मामला: CO दीपशिखा की मुश्किलें बढ़ीं, भट्ठा मालिक ने दोहराए आरोप, कहा- सरेआम बेइज्जती खल गई

Wed, 19 Jun 2024 11:27 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 19 Jun 2024 11:27 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली में रिश्वत मांगने के आरोप से घिरीं सीओ मीरगंज दीपशिखा अहिबरन की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। पीड़ित भट्ठा मालिक अपने आरोप पर कायम हैं। एसपी दक्षिणी के समक्ष दर्ज बयान में पीड़ित ने आरोप दोहराए। ऐसे में सीओ मीरगंज पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। 

विज्ञापन
Victim kiln owner reiterated the allegations against CO Deepshikha Ahibaran in Bareilly
मीरगंज की सीओ दीपशिखा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सीओ मीरगंज दीपशिखा अहिबरन अपने ही बुने जाल में फंसती जा रही हैं। दो लाख रुपये मांगने के मामले में पीड़ित भट्ठा मालिक ने एसपी दक्षिणी के समक्ष बयान दर्ज करा दिए हैं। बताया जा रहा है कि पीड़ित ने बयान में अपने पुराने आरोपों को दोहराया है। ऐसे में सीओ पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।

विज्ञापन


मीरगंज के गांव तिलमास निवासी ईंट भट्ठा मालिक रिफाकत अली को नोटिस भेजकर बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया था। मंगलवार को रिफाकत ने एसपी दक्षिणी मानुष पारीक के समक्ष पेश होकर बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन

 
सूत्र बताते हैं कि इस बार भी रिफाकत ने सीओ मीरगंज पर दो लाख रुपये रिश्वत मांगने, इन्कार करने पर ट्रैक्टर और जेसीबी सीज करने का आरोप दोहराया है। आरोपों से घिरने के बाद सीओ ने कार्रवाई एसडीएम के संज्ञान में होने व मौके पर खुद न जाने की बात कही थी। वहीं, एसडीएम ने पल्ला झाड़ते हुए कहा था कि इस मामले से उनका कोई लेनादेना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भट्ठा मालिक अपने आरोपों पर कायम 
एसपी दक्षिणी मानुष पारीक रिफाकत के बयान की जानकारी देने से बचते रहे। कहा कि इसकी रिपोर्ट वह एसएसपी को सौंपेंगे। वहीं, उनके कक्ष से निकले रिफाकत से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह लगाए गए आरोपों पर कायम हैं। मैडम यह कैसे कह सकती हैं कि वह उनके भट्ठे पर नहीं गई थीं। मौके की सर्विलांस डिटेल व अन्य साक्ष्य निकाल लिए जाएं तो इसकी पुष्टि हो जाएगी। रिफाकत ने कहा कि उनकी रगों में भी पुलिस परिवार का खून दौड़ रहा है।

Bareilly News: सीओ पर एसी लगवाने का आरोप लगाने वाले हेड कांस्टेबल पर कार्रवाई, एसएसपी ने किया निलंबित
 
पिता इंस्पेक्टर पद से रिटायर हुए थे तो वह किसी अधिकारी पर अनर्गल आरोप कैसे लगा सकते हैं? भट्ठे पर सैकड़ों कर्मचारी उनकी इज्जत करते हैं। उन सभी के सामने सीओ ने उनसे अभद्रता की जो उन्हें ज्यादा खली। सीओ का यह व्यवहार पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय है। वह अपने अधीनस्थों से लेकर जनता तक से खराब लहजे में बात करती हैं। वह 50 हजार रुपये देने के लिए तैयार भी हो गए थे पर सीओ का खराब व्यवहार देखकर उन्होंने शिकायत का इरादा बना लिया।

मीरगंज इंस्पेक्टर ने बंद करा दी वृद्धा के घर की खिड़की
मीरगंज सीओ के बाद अब वहां के इंस्पेक्टर पर भी आरोप लग रहे हैं। एक वृद्धा ने अपनी बेबसी का वास्ता देते हुए सीओ से शिकायत की है कि इंस्पेक्टर ने उसके घर की इकलौती खिड़की बंद करा दी। हालांकि, पुलिस के मुताबिक हाईकोर्ट में लंबित मामले में दोनों पक्षों के निर्माण पर रोक लगाई गई है।

सूफी टोला निवासी शगुफ्ता आफरीन ने बताया कि उनके कोई बेटा नहीं है। वह पति व बेटी के साथ रहती हैं। वह और उनके पति बीमार रहते हैं। बताया कि मकान में रोशनी के लिए उन्होंने नगर पंचायत के सरकारी रास्ते की ओर एक खिड़की खोली थी। 

उनके विरोधियों ने स्थानीय पुलिस से सांठगांठ करके उनके मकान की इकलौती खिड़की बंद करा दी। महिला ने सीओ से इस खिड़की को खुलवाने की मांग की ताकि भीषण गर्मी में राहत मिल सके।

इंस्पेक्टर मीरगंज फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि महिला और उसके पड़ोसी का विवाद हाईकोर्ट में चल रहा है। इस बीच महिला ने रास्ते की तरफ खिड़की निकाल ली और उसके पड़ोसी ने अपने घर की दीवार उठानी शुरू कर दी। मौके पर जाकर पुलिस ने खिड़की बंद कराने के साथ ही दीवार हटवा दी ताकि यथास्थिति के आदेश का अनुपालन हो सके। महिला का आरोप सही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed