फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   victim girl commits suicide in bareilly

Bareilly News: विशारतगंज में दुष्कर्म पीड़िता ने की आत्महत्या, घर में फंदे से लटका मिला शव

Sun, 02 Jul 2023 01:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Jul 2023 01:22 PM IST
सार

किशोरी के साथ तीन साल पहले दुष्कर्म की घटना हुई थी। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से वह तनाव में थी। वहीं पुलिस आत्महत्या के पीछे घरेलू वजह मान रही है। 

विज्ञापन
victim girl commits suicide in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिशारतगंज थाना क्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी ने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बेटी के तनाव में होने की बात बताई। किशोरी के साथ तीन साल पहले दुष्कर्म हुआ था। मामले में मुख्य आरोपी जेल में बंद है। पुलिस का कहना है कि किसी अन्य वजह से आत्महत्या की गई है।

विज्ञापन


रविवार सुबह किशोरी के पिता खेत पर गए थे। मां और छोटा भाई घर में थे। इस बीच छोटे भाई को शौच कराने मां खेत की तरफ चली गई। इसके बाद किशोरी ने दुपट्टे से फंदा लगा लिया। मां जब घर लौटीं तो बेटी का शव लटका देखकर पति को बुलाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो हैंगिंग (लटकने) से ही मौत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


मृतका के पिता ने बताया कि वह अनुसूचित वर्ग से हैं। गांव के दूसरे समुदाय का किशोर उनकी बेटी को तीन साल पहले फुसलाकर ले गया था। बेटी ले जाने वाले आरोपी व उसके दोस्तों के खिलाफ उन्होंने रिपोर्ट कराई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन का डाला गया था दबाव 

बेटी को पुलिस ने तलाश किया तो पता लगा कि आरोपी उसका धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने का दबाव डाल रहे थे। तब पुलिस ने धाराएं बढ़ाकर पांच आरोपियों को जेल भेजा था। एससीएसटी की धारा लगी होने की वजह से सीओ ने विवेचना कर इनके खिलाफ चार्जशीट लगाई थी।

मृतका के पिता ने बताया कि पुराने मामले से फिलहाल इसका कोई जुड़ाव नहीं है पर उनकी बेटी तभी से डरी-सहमी रहती थी। उसने क्यों जान दे दी, वह नहीं समझ पा रहे हैं। थाना प्रभारी शितांशु शर्मा ने बताया कि खुदकुशी की वजह जानने का प्रयास कर रहे हैं। परिजन कार्रवाई नहीं चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed