अजय हत्याकांड: थाने के सामने मार दिया मेरा पति, आरोपियों के घर पर चले बुलडोजर; यह कहकर रो पड़ी मृतक की पत्नी
बरेली में प्रेमनगर थाने के पास शनिवार रात हिस्ट्रीशीटर अजय वाल्मीकि की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। दो आरोपी अब भी फरार हैं। वहीं मृतक के परिजनों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के नरकुलागंज निवासी हिस्ट्रीशीटर अजय वाल्मीकि की हत्या के मामले में सोमवार को पुलिस ने नितिन नाम के एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गंगापुर निवासी राहुल, विनय को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। हत्याकांड में नामजद दो अन्य आरोपी जगमोहन उर्फ तन्नू और भगवान स्वरूप उर्फ लाले अब भी फरार हैं। वहीं अजय हत्याकांड को लेकर परिजनों में आक्रोश है।
मंगलवार को मृतक के दसवां संस्कार को जुटे अजय वाल्मीकि के परिजनों ने मूर्ति नर्सिंग होम चौराहे पर जाम लगाकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन में महिलाएं आगे रहीं और पुलिस प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि आरोपियों से सेटिंग की वजह से उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा।
ये भी पढ़ें- Youtuber Earning: वीडियो बनाकर एक साल में कमाए 1.20 करोड़ रुपये, यूट्यूबर ने आयकर टीम को दिया ये जबाव
प्रदर्शन करने वालों ने हत्याकांड के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। पुलिस ने बमुश्किल उन्हें समझाकर मौके से हटाया। मृतक अजय की पत्नी ने कहा कि मेरे पति को थाने के सामने मार दिया। अब हमें और हमारे बेटे को कौन देखेगा। उसने आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की।
प्रेमनगर थाने के पास हुई थी वारदात
प्रेमनगर थाने के पास शनिवार रात हिस्ट्रीशीटर अजय वाल्मीकि की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी विनय मौके को मौके से ही पकड़ लिया गया था। जबकि, उसके चार साथी भाग निकले थे। अजय के पिता दयाराम वाल्मीकि ने गंगापुर निवासी राहुल, विनय, नितिन, जगमोहन उर्फ तन्नू और भगवान स्वरूप उर्फ लाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
ये भी पढ़ें- बरेली में हिस्ट्रीशीटर की हत्या: हमलावरों ने कनपटी में मारी गोली, प्रेमनगर थाने के पास हुई वारदात; एक गिरफ्तार
दयाराम ने यह भी दावा किया था कि तन्नू और लाले सट्टे का धंधा करते हैं। अजय की हत्या के दौरान आरोपियों ने दहशत फैलाने की नीयत से फायरिंग भी की थी। भीम आर्मी बरेली मंडल यूनिट के पदाधिकारी सोमवार को मृतक अजय वाल्मीकि के घर पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। भीम आर्मी मंडल अध्यक्ष एडवोकेट विकास बाबू ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।