{"_id":"60f6f53f8ebc3e6d2c11ebae","slug":"victim-beaten-by-accused-of-trying-to-sexual-harassment-in-panchayat-at-bareilly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: पंचायत ने पांच चप्पल मारने की सजा सुनाई तो भड़का दुष्कर्म की कोशिश का आरोपी, पीड़ितों को पंचों के सामने ही पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: पंचायत ने पांच चप्पल मारने की सजा सुनाई तो भड़का दुष्कर्म की कोशिश का आरोपी, पीड़ितों को पंचों के सामने ही पीटा
Tue, 20 Jul 2021 09:39 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 20 Jul 2021 09:39 PM IST
सार
एक गांव की पीड़ित महिला के मुताबिक, 18 जुलाई को वह घर में बच्चों के साथ सो रही थी। रात दो बजे गांव के ही आरोपी युवक ने उसके घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की। उसके चीखने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी अपनी चप्पलें उसी के घर में छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के दुनका में गर्भवती महिला से दुष्कर्म की कोशिश के मामले में पंचायत के आरोपी को पांच चप्पल मारने की सजा सुनाने के बाद जमकर बवाल हुआ। भड़के आरोपी और उसके परिवार वालों ने पंचायत में ही पीड़िता के साथ उसके पति और देवर को बुरी तरह पीटा।
इसके बाद पंचों ने भी आरोपी को पकड़कर पीटा और कमरे में बंद कर दिया। पीड़ित महिला ने अब पुलिस चौकी पर तहरीर दी है, हालांकि पुलिस के शपथ ग्रहण समारोह में व्यस्त होने की वजह से अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
एक गांव की पीड़ित महिला के मुताबिक, 18 जुलाई को वह घर में बच्चों के साथ सो रही थी। रात दो बजे गांव के ही आरोपी युवक ने उसके घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की। उसके चीखने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी अपनी चप्पलें उसी के घर में छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
वह इस मामले में पुलिस से शिकायत करना चाहती थी लेकिन ग्राम प्रधान के पति समेत गांव के कुछ लोगों ने यह कहकर उसे रोक लिया कि आरोपी को पंचायत में सजा दी जाएगी। मंगलवार सुबह दस बजे ग्राम प्रधान के ही घर में इस मामले में पंचायत बैठी, जिसमें आरोपी को पांच चप्पल मारने का हुक्म सुनाया गया।

पंचायत के फैसले के मुताबिक, पीड़ित महिला जैसे ही चप्पल निकालकर मारने के लिए बढ़ी, आरोपी और उसके भाइयों ने पीड़िता, उसके पति और देवर की भरी पंचायत में ही लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। इस पर अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह पंचों ने आरोपी को पकड़ा और फिर उसे पीटने के बाद एक कमरे में बंद कर दिया।
इसके बाद महिला ने पति और देवर के साथ दुनका पुलिस चौकी जाकर तहरीर दे दी। बताया जाता है कि देर शाम गांव में फिर पंचायत बैठी जिसमें महिला पर दबाव बनाकर समझौता करा दिया गया। शाही थानाध्यक्ष सौरभ सिंह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रामपुर की युवती से भी किया था दुष्कर्म
आरोपी युवक रामपुर की एक युवती को शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म कर चुका है। बाद में शादी से इनकार कर दिया। पांच जुलाई को युवती अपनी भाभी के साथ आरोपी के घर पहुंचकर धरने पर बैठी तो आरोपी और उसके परिवार वाले घर छोड़कर भाग गए।
युवती ने आरोपी के खिलाफ थाना शाही में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी। 15 जुलाई को इसी पंचायत ने इस मामले में भी फैसला कराया था। आरोपी ने युवती से निकाह किया था। निकाह के दो दिन बाद उसकी बीवी मायके चली गई थी। अगले ही दिन वह गर्भवती महिला के घर घुस गया और उससे दुष्कर्म की कोशिश की।

यह मामला अभी संज्ञान में नहीं है। पंचायत में पीड़िता और उसके परिवार के साथ मारपीट हुई है तो मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - सुनील कुमार राय, सीओ मीरगंज