{"_id":"5f15ebe98ebc3e63ac04793e","slug":"vicious-rogue-sumit-of-sanjaynagar-got-up-by-police-bareilly-news-bly413360336","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा संजयनगर का शातिर बदमाश सुमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा संजयनगर का शातिर बदमाश सुमित
विज्ञापन
आरोपी सुमित।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
नर्स से गैंगरेप और इज्जतनगर में डकैती जैसे कई मामलों में थी तलाश
विज्ञापन
बरेली। नर्स से गैंगरेप और इज्जतनगर इलाके में मां-बेटी को बंधक बनाकर डकैती डालने जैसी कई वारदातों में वांछित संजयनगर के बदमाश सुमित को बारादरी पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। पुलिस को उसके पास तमंचा और कारतूस भी मिले।
संजयनगर में रविवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने सुमित को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक सुमित का नाम थाने के रिकॉर्ड में बतौर हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर दर्ज है। सुमित और उसके दो साथियों ने 2018 में सुरेश शर्मा नगर से ड्यूटी पर मेडिकल कॉलेज जा रही नर्स को रास्ते में घेरकर उसके साथ रेप किया था। इससे कुछ ही दिन पहले इज्जतनगर इलाके में एक मां-बेटी को बंधक बनाकर उनके घर में डकैती डाली थी। संजयनगर के ही एक बुजुर्ग दंपती को उन्हीं के घर में बंधक बनाकर खाते से रकम निकाल ली थी। उनकी प्रापर्टी हथियाने की भी साजिश रची लेकिन कामयाब नहीं हो पाया। सुमित के खिलाफ अलग-अलग थानों में लूट, मारपीट, डकैती और गैंगरेप जैसे सात मामले दर्ज हैं। उसके साथी जीतू कश्यप को भी कुछ दिन पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।