फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   MJPRU Vice Chancellor stopped from work Registrar said we will obey government orders

रुहेलखंड विवि में विवाद गर्माया: कुलपति ने फिर काम से रोका, कुलसचिव बोले- हम शासन की मानेंगे

Wed, 24 Apr 2024 02:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 24 Apr 2024 02:25 PM IST
सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कुलपति और कुलसचिव के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शासन के आदेश पर काम संभालने वाले कुलसचिव को कुलपति ने मंगलवार को पत्र जारी कर अग्रिम आदेश तक काम करने से रोक दिया। 

विज्ञापन
MJPRU Vice Chancellor stopped from work Registrar said we will obey government orders
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में कुलपति और कुलसचिव के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शासन के आदेश पर फिर से काम संभालने वाले कुलसचिव को कुलपति ने मंगलवार को पत्र जारी कर अग्रिम आदेश तक काम करने से रोक दिया है। साथ ही सुनीता यादव को कुलसचिव का अतिरिक्त प्रभार देने का पुराना आदेश बरकरार रखा है। वहीं कुलसचिव ने जवाबी पत्र में शासन के निर्देशों का पालन करने की बात कहते हुए काम करने की बात कही है।

विज्ञापन


कुलपति ने विगत दिनों शिक्षकों से हुए विवाद के बाद कुलसचिव अजय कृष्ण यादव को प्रशासनिक कार्यों से विरत कर दिया था। साथ ही उप कुलसचिव सुनीता यादव को कुलसचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दे दिया था। इस पर बीती 16 तारीख को शासन ने पत्र जारी कर कुलपति के कुलसचिव को हटाने के आदेश को नियम विरुद्ध माना था। साथ ही अजय कृष्ण यादव को दोबारा पदस्थापित करने के लिए कहा था। इसी आदेश पर 18 अप्रैल को अजय कृष्ण यादव ने कक्ष खुलवाकर दोबारा कुलसचिव का प्रभार ले लिया था। 
विज्ञापन


इधर, अब मंगलवार को कुलपति ने पत्र जारी कर कहा है कि प्रकरण राजभवन भेजा गया है, ताकि दिशा-निर्देश प्राप्त हों। ऐसे में सुनीता यादव पर प्रभार की जिम्मेदारी बरकरार रहेगी और अजय कृष्ण यादव अग्रिम आदेश तक कार्य से विरत रहेंगे। उनके द्वारा जारी पत्र अमान्य होंगे। इसको लेकर कुलसचिव ने भी जवाबी पत्र जारी कर शासन के निर्देशानुसार कार्य करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा प्रभारी की रिपोर्ट पर जारी किया पत्र
शासन के निर्देश के बाद 18 अप्रैल को कुलसचिव अजय कृष्ण यादव अपने कार्यालय पहुंचे थे। वहां चाबी नहीं मिलने पर उन्होंने दूसरी चाबी बनवाई थी। इसके बाद कर्मचारियों के सामने कुलसचिव कक्ष का ताला खुलवाया था। प्रकरण में कुलपति ने सुरक्षा प्रभारी से रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद पूरे मामले का जिक्र करते हुए सुरक्षा प्रभारी ने कुलपति को रिपोर्ट सौंपी है। इसी रिपोर्ट के आधार पर कुलपति ने पत्र जारी कर कुलसचिव को राजभवन से दिशा निर्देश न मिलने तक काम से रोका है।

कब, क्या हुआ
  • 10 अप्रैल- शिक्षकों ने कुलसचिव को बनाया बंधक।
  • 12 अप्रैल- कुलपति ने कुलसचिव को प्रशासनिक कार्यों से विरत किया। उप कुलसचिव को दिया अतिरिक्त प्रभार।
  • 16 अप्रैल- कुलपति के आदेश को शासन स्तर से पत्र जारी कर नियम विरुद्ध बताया गया। साथ ही कुलसचिव को कार्य सौंपने के निर्देश दिए गए।
  • 18 अप्रैल- कुलसचिव ने दोबारा काम संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed