फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vehicle thief gang stolen three cars in two days

Bareilly News: शहर में सक्रिय वाहन चोर गिरोह, दो दिन में तीन कारें चोरी; देहात में भी हो चुकीं घटनाएं

Mon, 05 Jun 2023 02:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Jun 2023 02:01 PM IST
सार

दो दिन में चोरों ने किला क्षेत्र से दो और कैंट थाना क्षेत्र से एक कार चोरी कर ली। कैंट क्षेत्र में लाल फाटक के पास कार चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन
Vehicle thief gang stolen three cars in two days
कैंट क्षेत्र में हुई कार चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में वाहन चोरों का गिरोह सक्रिय है। सिलसिलेवार कार चोरी की कई घटनाएं हुई हैं। दो दिन में चोरों ने किला क्षेत्र से दो और कैंट थाना क्षेत्र से एक कार चोरी कर ली। कैंट क्षेत्र में लाल फाटक के पास कार चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शहर में पिछले कुछ समय से वाहन चोर सक्रिय हैं। शुक्रवार रात चोरों ने कैंट थाना क्षेत्र में लाल फाटक के पास यबदेश कुमार की कार चोरी कर ली। चोरी की घटना को रात करीब 1:45 बजे अंजाम दिया गया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन


इसके बाद शनिवार रात चोरों ने किला क्षेत्र में दाऊजी मंदिर के पास से बॉबी अग्रवाल की कार और स्वाले नगर नवदिया से गीता सक्सेना की कार चोरी कर ली। काफी तलाश के बाद भी कार का पता न लगने पर इन दोनों मामलों में भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानपुर गांव में दो घरों को बनाया निशाना

देहात क्षेत्रों में चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शीशगढ़ क्षेत्र के मानपुर गांव में शनिवार रात दीवार में नकब लगाकर घर में घुसे चोर दो मकानों से नकदी समेत लाखों के जेवरात समेट ले गए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने जांच की बात कही है। 

बिथरी में तीन भैंसें हो चुकी हैं चोरी 

थाना बिथरी थाना क्षेत्र के मेहतरपुर करोड़ गांव में शुक्रवार रात तीन भैंस चोरी हो गईं। सीसीटीवी कैमरे में पांच पशु तस्करों की हाथ में तमंचे लेकर जाते फुटेज कैद हो गई है। पुलिस इससे पशु तस्करों की पहचान कर गिरफ्तारी में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed