{"_id":"6901e39613264d383a03b056","slug":"vegetable-prices-fall-after-festivals-in-bareilly-2025-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: त्योहारों के बाद सब्जियों की कीमतों में आई गिरावट, टमाटर 20 तो फूलगोभी 30 रुपये किलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: त्योहारों के बाद सब्जियों की कीमतों में आई गिरावट, टमाटर 20 तो फूलगोभी 30 रुपये किलो
Wed, 29 Oct 2025 03:24 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 29 Oct 2025 03:24 PM IST
सार
त्योहारों के बाद सब्जियों के दामों में गिरावट आई है, जिससे आम लोगों को राहत मिली है। त्योहार पर 40 से 50 रुपये प्रति किलो बिका टमाटर अब 20 रुपये किलो मिल रहा है। फूलगोभी और पत्तागोभी के दाम भी कम हुए हैं।
विज्ञापन
दुकान से सब्जी खरीदते ग्राहक
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली में त्योहारों का सीजन समाप्त होने के बाद बाजार में सब्जियों के दामों में गिरावट आई है। आने वाले दिनों में भी दाम सामान्य रहने का अनुमान कारोबारियों की ओर से जताया गया है। सबसे ज्यादा कमी गोभी, टमाटर, तोरई आदि के दामों में आई है।
विज्ञापन
डेलापीर मंडी के कारोबारी के अनुसार दो दिनों से मौसम में गिरावट तेजी से आई है। बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश होने से मौसमी सब्जियों के खराब होने का डर बना है। वहीं बाहर में आने वाली सब्जियां भी ज्यादा मात्रा में आ रही है। जिस वजह से दाम में लगातार कमी आ रही है।
विज्ञापन
टमाटर की फसल बंगलूरू से आ रही है। मटर पंजाब व हिमाचल से गोभी आना शुरू हो गई है। इसी के साथ पहाड़ से भी कुछ सब्जियां शुरू हो गई हैं। उत्तराखंड से शिमला मिर्च, हरि धनिया आ रही है। वहीं सब्जियों को राजा आलू व प्याज के दामों अभी स्थिर है।
विज्ञापन
सब्जी एक सप्ताह पहले मंगलवार को
टमाटर - 40 20
लौकी - 35 25
तोरई - 40 20
बैंगन - 25 15
भिंडी - 50 35
हरी मिर्च - 80 40
शिमला मिर्च - 70 35
फूल गोभी - 70 30
पत्ता गोभी - 40 20
नोट - सब्जियों के रेट प्रतिकिलो में डेलापीर मंडी से लिए गए हैं।
डेलापीर मंडी के सब्जी कारोबारी सलीम खान ने बताया कि एक हफ्ते में सब्जियों के दाम में बहुत कमी आई है। बाहर से आने वाली सब्जियों भी मंडी में अधिक आ रही है। गृहिणी सुलेखा उपाध्या ने बताया कि सब्जियों के दाम कम हुए हैं, जिससे रसोई के बजट में सुधार आया है। फुटकर में अभी भी मनमाने दाम दुकानदार वसूल कर रहे हैं।
टमाटर - 40 20
लौकी - 35 25
तोरई - 40 20
बैंगन - 25 15
भिंडी - 50 35
हरी मिर्च - 80 40
शिमला मिर्च - 70 35
फूल गोभी - 70 30
पत्ता गोभी - 40 20
नोट - सब्जियों के रेट प्रतिकिलो में डेलापीर मंडी से लिए गए हैं।
डेलापीर मंडी के सब्जी कारोबारी सलीम खान ने बताया कि एक हफ्ते में सब्जियों के दाम में बहुत कमी आई है। बाहर से आने वाली सब्जियों भी मंडी में अधिक आ रही है। गृहिणी सुलेखा उपाध्या ने बताया कि सब्जियों के दाम कम हुए हैं, जिससे रसोई के बजट में सुधार आया है। फुटकर में अभी भी मनमाने दाम दुकानदार वसूल कर रहे हैं।