फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Varun Gandhi says on players eating in toilet matter of shame for country

Varun Gandhi: टॉयलेट में खिलाड़ियों के खाने के मुद्दे पर बवाल, सांसद वरुण गांधी बोले- देश के लिए शर्म की बात

Tue, 20 Sep 2022 05:33 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, बरेली
पीटीआई, बरेली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 20 Sep 2022 05:33 PM IST
सार

पीलीभीत से भाजपा सांसद ने खिलाड़ियों से दुर्व्यवहार के प्रति आक्रोश जताया है और सवाल किया है कि क्या खेलों का उद्धार करने के लिए उसे राजनेताओं और उनके प्रतिनिधियों से बचाकर रखना चाहिए।

विज्ञापन
Varun Gandhi says on players eating in toilet matter of shame for country
भाजपा सांसद वरुण गांधी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सहारनपुर में भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान टॉयलेट में खाना रखे होने का मामला अब गर्माने लगा है। इस बीच पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने इस मामले में कड़ा गुस्सा जताया है।

विज्ञापन


उन्होंने खिलाड़ियों से दुर्व्यवहार के प्रति आक्रोश जताया है और सवाल किया है कि क्या खेलों का उद्धार करने के लिए उसे राजनेताओं और उनके प्रतिनिधियों से बचाकर रखना चाहिए।
विज्ञापन


गांधी ने दो घटनाओं के वीडियो ट्वीट किए। एक वीडियो सहारनपुर का है, जहां राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को जमीन पर खाना परोसा जा रहा है। वहीं दूसरे मामले में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एलए गणेशन को हाल ही में कोलकाता में डुरंड कप के पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान फोटो खिंचवाते समय भारतीय फुटबाल दिग्गज सुनील छेत्री को कथित रूप से हाथ से हटाकर किनारे करते हुए दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सवाल किया, ''क्या भारतीय खिलाड़ियों की सफलता व्यवस्था की वजह से नहीं व्यवस्था के बावजूद है? खिलाड़ियों का लगातार होता अपमान देश के लिए शर्म की बात है। क्या भारतीय खेलों के उत्थान के लिए उन्हें राजनीति, राजनेताओं और उनके प्रतिनिधियों से दूर रखना चाहिए?''

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी निलंबित

उत्तर प्रदेश सरकार ने जनपद सहारनपुर में भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान टॉयलेट में खाना रखे होने का फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर खबर का संज्ञान लेते हुए जनपद के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पूरे प्रकरण की जांच जिलाधिकारी सहारनपुर को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed