फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vande Bharat Train will run from Ramnagar Mathura or Ayodhya via Bareilly

Vande Bharat : उत्तराखंड के रामनगर से अयोध्या या मथुरा के बीच दौड़ेगी वंदे भारत, बरेली में होगा ठहराव

Thu, 22 Jun 2023 02:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 22 Jun 2023 02:07 PM IST
सार

Vande Bharat Train News: इज्जतनगर रेल मंडल ने वंदे भारत के संचालन के लिए काम शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि इज्जतनगर मंडल की पहली वंदे भारत उत्तराखंड के रामनगर या ऋषिकेश से अयोध्या या फिर मथुरा के बीच चलाई जाएगी। 

विज्ञापन
Vande Bharat Train will run from Ramnagar Mathura or Ayodhya via Bareilly
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वित्तीय वर्ष 2023-24 में ही बरेली के लोगों को वंदे भारत की सौगात मिलने की उम्मीद है। इज्जतनगर रेल मंडल ने वंदे भारत के संचालन के लिए काम शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि इज्जतनगर मंडल की पहली वंदे भारत उत्तराखंड के रामनगर या ऋषिकेश से अयोध्या या फिर मथुरा के बीच चलाई जाएगी। इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे का इज्जतनगर मंडल 1000 किमी से ज्यादा रेल पटरियों के जरिये 85 स्टेशनों को जोड़ता है। उत्तर रेलवे ने हाल ही में देहरादून से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू किया है। पिछले सप्ताह पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक चंद्रवीर रमण के साथ सांसदों की बैठक में मांग उठी तो जीएम ने बरेली होते हुए दिल्ली, अयोध्या, मथुरा, आगरा के बीच वंदे भारत चलाने की हामी भरी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शौहर ने दिया तलाक तो बदला धर्म: श्रीकृष्ण भक्ति से नाराज पति ने घर से भगाया, शहनाज ने थामा पवन का हाथ, फेरे...
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआरएम रेखा यादव ने भी बताया था कि टनकपुर और इज्जतनगर से मथुरा, आगरा, दिल्ली, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, अयोध्या रूटों पर वंदे भारत के संचालन की संभावना तलाशी जा रही है। पहले चरण में वंदे भारत का संचालन 250-350 किमी रूट पर किया जाना है। सूत्रों का कहना है कि इज्जतनगर मंडल में वंदे भारत का संचालन जनवरी 2024 से पहले शुरू हो सकता है।

कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

इज्जतनगर रेल कोच कारखाना में वंदे भारत के कोचों की मरम्मत के लिए जरूरी संसाधन जुटाए जा रहे हैं। टनकपुर स्थित कोचिंग डिपो के कर्मचारियों को वंदे भारत के संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इज्जतनगर कोच कारखाना में कर्मचारियों का प्रशिक्षण पूरा हो गया है।

रूटों की प्राथमिकता पर किया जा रहा काम

इज्जतनगर रेल मंडल वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के लिए रूटों की प्राथमिकता पर काम कर रहा है। मंडल के रूटों पर औसत स्पीड 120 किमी प्रति घंटा है। बरेली-कासगंज-मथुरा रेल रूट की औसत स्पीड ज्यादा है। 

इसके अलावा टनकपुर-पीलीभीत-शाहजहांपुर रूट भी नया है। इसकी औसत स्पीड भी अच्छी है, लेकिन यह रूट शाहजहांपुर तक ही है। यहां से आगे उत्तर रेलवे का रूट आ जाता है जो लखनऊ तक रहता है। रामनगर और टनकपुर के रूट मथुरा तक जाते हैं। ऐसे में इस रूट पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Shahjahanpur News: महिला होमगार्ड को उसकी बेटी ने सरेराह पीटा, पेट में मारी लात; संपत्ति को लेकर है विवाद

इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि इज्जतनगर रेल मंडल में वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जाना है। रेल मंडल इसके लिए काम कर रहा है। वर्कशॉप कर्मचारियों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। टनकपुर और रामनगर प्रारंभिक स्टेशन हो सकते हैं। सरकार और मुख्यालय स्तर से तय किए गए मानकों के अनुसार सर्वे कर जल्द रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed