फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vande Bharat Express to have a stop in Bareilly and Shahjahanpur

UP: केंद्रीय मंत्री की पहल पर मिली वंदे भारत की सौगात, बरेली और शाहजहांपुर में भी ठहराव; समय सारिणी जारी

Sun, 02 Nov 2025 12:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Nov 2025 12:32 PM IST
सार

बरेली से होकर एक और वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने जा रहा है। इस ट्रेन का ठहराव शाहजहांपुर में भी होगा। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की पहल पर यह सौगात मिली है।

विज्ञापन
Vande Bharat Express to have a stop in Bareilly and Shahjahanpur
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की पहल पर बरेली को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिली है। इस ट्रेन का ठहराव शाहजहांपुर में भी होगा। जितिन प्रसाद ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर शाहजहांपुर में ठहराव लेने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की मांग की थी। रेलवे ने शनिवार को दो जोड़ी यानी चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का तोहफा दिया है। इनमें एक वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन सहारनपुर-लखनऊ और दूसरी का वाराणसी से प्रयागराज होकर खजुराहो तक किया जाएगा।

विज्ञापन


समय सारिणी
26504 लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह पांच बजे लखनऊ जंक्शन से चलने के बाद 5:55 बजे सीतापुर, 7:10 बजे शाहजहांपुर, 8:08 बजे बरेली, 9:27 बजे मुरादाबाद, 10:45 बजे नजीबाबाद, 11:40 बजे रुड़की और दोपहर 12.45 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। 
विज्ञापन


26503 सहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सहारनपुर से अपराह्न तीन बजे चलने के बाद 3:45 बजे रुड़की, शाम 4:40 बजे नजीबाबाद, 6:10 बजे मुरादाबाद, 7:33 बजे बरेली आएगी। इसके बाद रात 8:38 बजे शाहजहांपुर, 9:50 बजे सीतापुर और 11 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमराम सैय्यद ने बताया कि सहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत के सात नवंबर से संचालन होने संबंधी कोई अधिकृत सूचना नहीं मिली है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के जरिये इस संबंध में मालूम हुआ है। 

कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार, वाराणसी और प्रयागराज की गाड़ियां फुल
कार्तिक पूर्णिमा से पहले बरेली होते हुए हरिद्वार, ऋषिकेश, प्रयागराज और वाराणसी जाने-आने वाली ट्रेनें फुल हो गई हैं। हरिद्वार और ऋषिकेश की सभी गाड़ियों में चार-पांच दिन तक नो रूम है। 

वाराणसी और प्रयागराज की गाड़ियों में भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य गंगा स्नान पांच नवंबर को है।  रेलवे ने कार्तिक पूर्णिमा के मद्देनजर 20 से ज्यादा ट्रेनों को गढ़मुक्तेश्वर, रामगंगा और कछला ब्रिज स्टेशनों पर तीन से छह नवंबर तक अतिरिक्त ठहराव भी दिया है। 

यह भी पढ़ें- UP News: बरेली से अब बड़े विमान से मुंबई-बंगलूरू की उड़ान शुरू, ज्यादा यात्री कर सकेंगे सफर

मुख्य स्नान पर्व के साथ ही इसके एक दिन पहले और एक दिन बाद सभी गाड़ियां पूरी तरह से फुल हो चुकी हैं। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान ने बताया कि बरेली-अलीगढ़ के बीच चलने वाली दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों में तीन से छह नवंबर तक सामान्य श्रेणी के दो-दो अतिरिक्त कोच भी लगाए गए हैं। यात्रियों के दबाव को देखते हुए अन्य ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच लगाने पर विचार किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed