{"_id":"5e419bb28ebc3ee5981dcb11","slug":"valentine-s-week-parents-buy-teddy-more-than-youth-bareilly-news-bly3953412137","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैलेंटाइन वीक: युवाओं से ज्यादा पेरेेंट्स ने खरीदे टेडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैलेंटाइन वीक: युवाओं से ज्यादा पेरेेंट्स ने खरीदे टेडी
विज्ञापन
टेडी खरीदतीं युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रिश्तों में मिठास घोलने के बाद सोमवार को लोगों ने अपने खास को टेडी गिफ्ट कर उन्हें अपनेपन का एहसास कराया। वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन युवा दिलों ने टेडी-डे मनाया। मनपसंद टेडी खरीदने के लिए गिफ्ट और टॉय शॉप पर काफी भीड़ रही। हैरत यह कि इस बार युवाओं से ज्यादा पैरेंट्स दुकानों पर महंगे टेडी खरीदते देखे गए, जबकि युवाओं ने छोटे आकार के टेडी खरीदे। यहां बता दें कि मंगलवार को युवा प्रॉमिस-डे मनाएंगे।
वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन यानी टेडी-डे की तैयारी दुकानदारों ने पहले से ही कर रखी थी। म्युजिकल टेडी, फर वाले और सिंपल टेडी से लेकर कस्टमाइज टेडी तक बाजार में उपलब्ध रहे। युवाओं ने सबसे ज्यादा टेडी की रिंग खरीदी या 50 से सौ रुपये के रेंज में मिल रहे टेडी खरीदे, जबकि पैरेंट्स ने अपने बच्चों के लिए तीन सौ से लेकर एक हजार रुपये तक के बड़े आकार के टेडी खरीदे। टेडी खरीदने पहुंचीं अश्विनी ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे के लिए टेडी खरीदा है। बताया कि उसे टेडी बेहद पसंद है। इसी तरह किसी ने अपनी बहन तो किसी ने बेटी के लिए टेडी खरीदा। बताते हैं कि आम दिनों में दो सौ रुपये तक बिकने वाले टेडी सोमवार को ढाई से तीन सौ रुपये तक बिके।