{"_id":"60aab5f58ebc3eb4f7036c86","slug":"vaccination-65-thousand-slots-booked-on-the-portal-in-the-blink-of-an-eye-bareilly-news-bly4474525173","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरणः पलक झपकते ही पोर्टल पर बुक हो गए 65 हजार स्लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरणः पलक झपकते ही पोर्टल पर बुक हो गए 65 हजार स्लॉट
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
छह मिनट के बाद बुकिंग न मिलने से लोग परेशान
विज्ञापन
रात आठ बजे अचानक फिर शुरू हुई पोर्टल पर बुकिंग
बरेली। छुट्टी के दिन रविवार को सुबह दस बजे जैसे ही कोविड टीकाकरण के लिए पंजीकरण शुरू हुआ तो लोगों का जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। देखते ही देखते महज छह मिनट में युवाओं के करीब 44 हजार और दस मिनट में बुजुुर्गों के 21 हजार स्लॉट बुक हो गए। इसके बाद जो लोग बुकिंग कराने के लिए पोर्टल पर पहुंचे वह निराश हुए।
पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से वैक्सीन लगवाने और बरबादी रोकने की अपील के बाद युवा और उम्रदराज दोनों ही सजग हुए हैं। जिसकी बानगी रविवार को दिखाई दिए। अगले छह दिनों में टीककरण के लिए होने वाली बुकिंग के लिए युवा और उम्रदराज सभी इंतजार कर रहे थे। सुबह दस बजे पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू होने के साथ ही लोगों बुकिंग करने में जुट गए। पहले प्रतिरक्षित होने की मंशा लिए लोगों ने तेजी से बुकिंग शुरू कराई। पांच से छह मिनट में 18 से 44 आयुवर्ग और दस से 15 मिनट में 45 पार वालों के सभी स्लॉट बुक हो गए। हालांकि, तमाम लोग इसके बाद भी बुकिंग के लिए पोर्टल पर विभिन्न केंद्रों पर स्लॉट की उपलब्धता आंकते रहे लेकिन वह मायूस हुए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि बुकिंग के लिए लोगों में पहली बार ऐसा उत्साह दिखा है।
विज्ञापन
वैक्सीन की 70 हजार डोज उपलब्ध
डॉ. सिंह ने बताया कि वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर ही स्लॉट बुक किए जाते हैं। ताकि वैक्सीनेशन के दौरान किसी तरह की कोई अड़चन न आ सके। बताया कि दोनों ही तरह की वैक्सीन की 44 हजार डोज पहले से ही थी। दोपहर में शासन से आए निर्देश के तहत वैक्सीन की 31 हजार डोज और भेजे जाने की जानकारी मिली। जो सोमवार को बरेली पहुंच जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिले में वैक्सीन की उपलब्धता लक्ष्य के सापेक्ष है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 232743 लोग प्रतिरक्षित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रात आठ बजे फिर से शुरू हुई बुकिंग
शासन से 31 हजार वैक्सीन की डोज और भेजे जाने के साथ ही, अगले छह दिनों के लिए फिर से बुकिंग शुरू करने के भी निर्देश दिए गए थे। जिसके तहत डॉ. सिंह ने रात आठ बजे से सभी 52 केंद्रों के लिए वैक्सीन लगाए जाने की तादाद बढ़ा दी। जिसका उन्होंने मेसेज सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखते ही देखते इस स्लॉट की बुकिंग भी करीब घंटे भर में हो गई। उन्होंने बताया कि 18 से 44 आयुवर्ग के लिए ही रात आठ बजे के बाद बुकिंग का मौका था। सुबह तक 74 सौ स्लॉट प्रतिदिन के लिए बुक हुए, रात में 34 सौ स्लॉट बढ़ गए।
जो लोग नहीं बुकिंग करा सके हुए परेशान
इंदिरा नगर के रहने वाले बैंककर्मी सुशील कुमार ने बताया कि वह सुबह करीब सवा दस बजे बुकिंग के लिए मोबाइल पर पोर्टल खोला था। करीब आधे घंटे तक लगातार विकल्प चयन करते रहे मगर बुकिंग नहीं मिल सकी। वहीं, प्रेमनगर के रहने वाले अंशुल अरोड़ा ने बताया कि वह लगातार दो रविवार से बुकिंग के लिए प्रयास कर रहे हैं लेकिन सफलता नहीं मिल रही। अगली बार वह ठीक दस बजे ही बुकिंग कराएंगे। उन्होंने देर रात में होने वाली बुकिंग की जानकारी न होने की बात कही। जिसके चलते रात में भी देरी से जानकारी मिलने पर वह परेशान होते रहे।
विज्ञापन
रात आठ बजे अचानक फिर शुरू हुई पोर्टल पर बुकिंग बरेली। छुट्टी के दिन रविवार को सुबह दस बजे जैसे ही कोविड टीकाकरण के लिए पंजीकरण शुरू हुआ तो लोगों का जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। देखते ही देखते महज छह मिनट में युवाओं के करीब 44 हजार और दस मिनट में बुजुुर्गों के 21 हजार स्लॉट बुक हो गए। इसके बाद जो लोग बुकिंग कराने के लिए पोर्टल पर पहुंचे वह निराश हुए।