{"_id":"68af71dff5dfc1701309b4cd","slug":"us-tariffs-make-business-difficult-exporters-do-not-accept-loss-making-deals-bareilly-news-c-4-vns1074-713575-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अमेरिकी टैरिफ से कारोबार मुश्किल, निर्यातकों को घाटे का सौदा मंजूर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अमेरिकी टैरिफ से कारोबार मुश्किल, निर्यातकों को घाटे का सौदा मंजूर नहीं
विज्ञापन
बरेली। अमेरिकी टैरिफ लागू होने से बरेली से मेंथॉल और जरी-जरदोजी का निर्यात ठप हो गया है। वहां से पूर्व में मिले ऑर्डर भी रद्द करने पड़ रहे हैं। अब कारोबारी एशिया के अन्य देशों में संपर्क कर रहे हैं, ताकि उत्पाद की वैश्विक मांग बरकरार रहे।
निर्यातकों के मुताबिक, पूर्व में 27 फीसदी टैरिफ लगने पर ही कारोबार खासा प्रभावित हो गया था। कीमतें कम करने का दबाव था। मुनाफे से समझौता करना पड़ा था। अब 50 फीसदी टैरिफ से कारोबार मुश्किल है। घाटे का सौदा करके उत्पाद का निर्यात मुमकिन नहीं। बरेली से अमेरिका में बड़े पैमाने पर मेंथॉल व जरी-जरदोजी उत्पादों का निर्यात होता है। इन कारोबारियों को महंगाई से ऑर्डर नहीं मिल रहे हैं। टैरिफ से उत्पादों की कीमत 50 फीसदी तक बढ़ गई है। ऐसे में अमेरिकी ग्राहक भारत से उत्पाद नहीं मगाएंगे। इससे निर्यातक समेत मेंथा किसान भी प्रभावित होंगे।
मेंथॉल कारोबारियों की बढ़ीं मुश्किलें
बरेली मंडल के सात कारोबारी मेंथा समेत इसके बायप्रोडक्ट का उत्पादन और निर्यात करते हैं। बरेली के कारोबारी गौरव मित्तल के मुताबिक 50 फीसदी टैरिफ से अमेरिका में उत्पादों की मांग घट गई है। पूर्व के ऑर्डर का भी जवाब नहीं मिल रहा। कारोबारी असमंजस में हैं।
विज्ञापन
मांग 85 फीसदी तक प्रभावित
जरी उत्पादों के निर्यातक सुदीप राजगढि़या ने बताया कि अमेरिका भेजे जा रहे उत्पादों में 85 फीसदी गिरावट आई है। ऑर्डर नहीं मिल रहे। जो ग्राहक ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं, उन्हीं को माल निर्यात किया जा रहा है। अब यूएई, चीन, टर्की, वियतनाम, दुबई में संपर्क कर रहे हैं। ब्यूरो