फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   tight security during Urs-e-Rajavi in Bareilly

Bareilly News: उर्स-ए-रजवी के दौरान सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी, बनेंगी अस्थायी चौकियां

Thu, 31 Aug 2023 02:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 31 Aug 2023 02:33 PM IST
सार

उर्स ए रजवी को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में हुई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में ये फैसले लिए गए। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने उर्स को शांतिपूर्वक संपन्न कराने पर जोर दिया। 

विज्ञापन
tight security during Urs-e-Rajavi in Bareilly
उर्स को लेकर हुई बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में 10-12 सितंबर तक होने वाले उर्स-ए-रजवी के दौरान सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। अस्थायी पुलिस चौकियां बनेंगी। सोशल मीडिया की भी निगरानी की जाएगी। भ्रामक पोस्ट करने व अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कोई भी नई परंपरा नहीं डालने दी जाएगी। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में ये फैसले लिए गए।

विज्ञापन


अधिकारियों व धर्मगुरुओं की बैठक में जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने उर्स को शांतिपूर्वक संपन्न कराने पर जोर दिया। उन्होंने नगर निगम, जल निगम, विद्युत निगम, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को उर्स के मद्देनजर साफ-सफाई, सड़क, पेयजल, बैरिकेडिंग, पार्किंग तथा विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस्लामिया कॉलेज मैदान और मथुरापुर स्थित जामियातुर्रजा में होने वाले कार्यक्रमों पर अलग-अलग विमर्श हुआ। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भाजपा नेता ने चांद पर खरीदी जमीन: बोले- हमारा बेटा चांद जैसा, उसी के नाम कराई एक एकड़ भूमि की रजिस्ट्री
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्लामिया कॉलेज मैदान के आस-पास के विद्यालयों को जायरीन के लिए खाली कराने व ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। जायरीन को यातायात व्यवस्था की जानकारी देने के लिए दरगाह के वालंटियर्स का आह्वान किया। संबंधित क्षेत्र में इस तरह दुकानें लगाने के निर्देश दिए जिससे कि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, एसपी सिटी राहुल भाटी, एसपी यातायात राम मोहन सिंह, अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. आरडी पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट रेनू सिंह, उप जिलाधिकारी सदर प्रत्युष पांडे, उर्स कमेटी के सदस्य, धर्मगुरु आदि मौजूद रहे।

बरेली पुलिस ने मांगा अतिरिक्त बल 

सावन निपटने के बाद अब चेहल्लुम, जन्माष्टमी उर्स-ए-रजवी को सकुशल संपन्न कराना अफसरों का लक्ष्य है। इसके लिए दूसरे जिलों से भी फोर्स व संसाधन मांगे गए हैं। एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी राहुल भाटी ने सुरक्षा का खाका तैयार किया है।

 इसमें चार एएसपी, दस सीओ, 50 इंस्पेक्टर, 150 दरोगा, 15 महिला दरोगा, 200 हेड कांस्टेबल, 1,000 कांस्टेबल, 150 महिला कांस्टेबल को दूसरे जिलों से बुलाया जा रहा है। 10 कंपनी पीएसी व दो कंपनी पैरामिलिट्री भी मांगी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed