फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uproar over Jal Jeevan Mission in Kshetra Panchayat meeting, Minister reprimands

Bareilly News: क्षेत्र पंचायत बैठक में जल जीवन मिशन पर हंगामा, मंत्री ने फटकारा

Sun, 03 May 2026 02:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 03 May 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Uproar over Jal Jeevan Mission in Kshetra Panchayat meeting, Minister reprimands
बिशारतगंज के मझगवां क्षेत्र पंचायत की शनिवार को ब्लॉक सभागार में बैठक हुई। इसमें जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत अधूरे ओवरहेड टैंकों से पेयजल आपूर्ति न होने पर खूब हंगामा हुआ। दुग्ध एवं पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने जल निगम के अवर अभियंता को फटकार लगाई।
विज्ञापन

मंत्री ने अपराध मुक्त ग्राम पंचायतों को पांच लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि देने की घोषणा की। बैठक में एक करोड़ 22 लाख रुपये के 35 विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित हुए। उन्होंने चार गायें पालने वाले पशुपालकों को छह हजार रुपये प्रति माह देने का वादा किया। मंत्री ने गोशालाओं में कंपोस्ट खाद बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संरक्षण के लिए तालाबों की सफाई पर भी जोर दिया। खंड विकास अधिकारी भगवान दास को पेयजल योजना के लिए एक सहायक विकास अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपने को कहा गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार गुप्ता को पशुओं के टीकाकरण और संक्रामक रोग नियंत्रण के उपाय करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


ब्लॉक में किसानों की समस्याएं सुनेंगे अधिकारी
सहायक विकास अधिकारी कृषि सुनील कुमार को तीन दिन ब्लॉक पर किसानों की समस्या सुनने को कहा गया। बिजली और नलकूप सहित कई विभागों के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर आयुक्त को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए। अलीगंज ग्राम प्रधान शाकिर खां ने मिड डे मील के लिए गैस न मिलने की शिकायत की। ब्लॉक कर्मचारियों पर समस्याओं का समाधान न करने के आरोप पर ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed