{"_id":"67a3cf9a745583375e05b97d","slug":"uproar-in-college-over-giving-first-admission-to-girl-students-allegation-of-taking-student-hostage-bareilly-news-c-4-lko1064-574973-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छात्राओं को पहले प्रवेश देने पर कॉलेज में हंगामा, छात्र को बंधक बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छात्राओं को पहले प्रवेश देने पर कॉलेज में हंगामा, छात्र को बंधक बनाने का आरोप
विज्ञापन
नवाबगंज। आदर्श महाविद्यालय में बुधवार को परीक्षा के दौरान छात्राओं को पहले प्रवेश मिलने से अन्य कॉलेज के छात्रों ने हंगामा किया। छात्रों ने प्राचार्य से बदसलूकी की तो कॉलेज स्टाफ ने एक छात्र को बंधक बना लिया। आक्रोशित छात्रों ने जाम लगाने की कोशिश की तो पुलिस ने उनको खदेड़ दिया। हंगामा के चलते करीब 20 मिनट देरी से परीक्षा शुरू हुई।
बरेली-पीलीभीत हाईवे पर हरदुआ गांव के पास आदर्श महाविद्यालय को छात्राओं के लिए स्वकेंद्र बनाया गया है। महाविद्यालय को गंगाशील और एलबीएस का भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दोपहर 2.30 बजे से परीक्षा होनी थी। परीक्षार्थी काॅलेज के गेट पर पहुंचे तो उन्हें प्रवेश देने के बजाय छात्राओं को प्रवेश दिया गया। यह देख दूसरे कॉलेजों के छात्रों ने कॉलेज स्टाफ पर भेदभाव का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। नवाबगंज गोसलपुर गांव के एक छात्र ने साथियों के साथ प्राचार्य से अभद्रता की। उसे पकड़कर स्टाफ ने कार्यालय के कक्ष में बंद कर दिया। उसके बाद परीक्षार्थी जाम लगाने लगे तभी पुलिस पहुंच गई और उनको वहां से खदेड़ दिया। संवाद
-- -- -- -- -- -
मौके पर पहुंचे अभिभावक
मामले की जानकारी होने पर आरोपी छात्र के माता-पिता काॅलेज पहुंचे। प्राचार्य संजीव कुमार ने बताया कि प्रकरण में कोई शिकायत नहीं हुई। बच्चों के भविष्य को देखते हुए चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। पुलिस भी पेपर समाप्त होने के बाद लौट गई। दो माह पहले ही पुलिस को सूचना दी गई थी। फिर भी परीक्षा के दौरान पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं की गई। अब विवाद हुआ तो पुलिस आई।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
कॉलेज में हंगामा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परीक्षार्थियों को समझाकर परीक्षा भवन में प्रवेश कराया गया। कॉलेज से अगर कोई शिकायती पत्र मिलेगा तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - राहुल सिंह, कोतवाल नवाबगंज