{"_id":"64a82014b2363a2e400e8059","slug":"up-stf-caught-gang-of-thugs-in-bareilly-2023-07-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ ने पकड़ा ठगों का गैंग: सस्ते हॉलिडे पैकेज का लालच देकर करते थे ठगी, बरेली से छह जालसाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ ने पकड़ा ठगों का गैंग: सस्ते हॉलिडे पैकेज का लालच देकर करते थे ठगी, बरेली से छह जालसाज गिरफ्तार
Fri, 07 Jul 2023 07:54 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 07 Jul 2023 07:54 PM IST
सार
लखनऊ एसटीएफ की टीम ने बरेली एसटीएफ व बारादरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह के साथ छापा मारकर ठग गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से कूटरचित दस्तावेज और इलेक्ट्रानिक डिवाइस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
ठगी के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में सस्ते हॉलिडे पैकेज देकर ठगी करने वाले अंतरराज्जीय गिरोह के छह सदस्यों को एसटीएफ लखनऊ की साइबर सेल ने बारादरी थाना क्षेत्र के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। ये बड़े लोगों के नंबर जुटाकर उन्हें होटल बुलाकर फ्री लंच व डिनर कराते थे, फिर लोगों को सस्ते हॉलिडे पैकेज का झांसा देकर एडवांस रकम लेकर खिसक जाते थे। महिला डायरेक्टर समेत 14 लोगों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन
लखनऊ एसटीएफ को काफी समय से ठगी करने वाले गिरोह के बारे में सूचनाएं मिल रही थी। एसटीएफ की साइबर सेल भी ठगों की तलाश में थी। इस बीच सूचना मिली कि ठगी करने वाला गिरोह बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के होटल स्काई लार्क में ठगी के मकसद से ठहरा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- शौहर ने तीसरी बीवी का गला काटा: पांच बच्चों की मां से किया था निकाह, पहले दी खुशी... फिर खौफनाक मौत
विज्ञापन
टीम ने बरेली एसटीएफ व बारादरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह के साथ छापा मारकर ठग गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से कूटरचित दस्तावेज और इलेक्ट्रानिक डिवाइस बरामद हुए हैं। बारादरी थाने में गिरोह के गिरफ्तार छह सदस्यों पर एसटीएफ लखनऊ के एसआई पंकज कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है।
होटलों में सेमिनार करके फंसाते थे
शातिर अपने फर्जी कॉल सेंटर से कॉल करके लोगों को लकी ड्रा में उनका नाम आने की बात कहकर बुलाते थे। उन्हें सस्ते हॉलिडे पैकेज, फिल्मों के टिकट, प्रतिष्ठित होटलों में लंच और डिनर कराने का झांसा देकर ठगी करते थे। विभिन्न शहरों में यह गिरोह होटलों में सेमिनार आयोजित करता था। उन लोगों को फर्जी दस्तावेज दिखाकर प्रतिष्ठित होटलों में लंच और डिनर कराकर उनसे रुपये की ठगी कर लेते थे।ठग गिरोह में बिहार और यूपी के लोग शामिल
ठगी के मामले में गिरफ्तार किए गए ठग बिहार और पूर्वी यूपी के जिलों के रहने वाले हैं। इनमें बिहार के गया जिला के सरेवां निवासी दीपक कुमार कुशवाह शामिल है जो फिलहाल बी-105, आरके पुरम सेक्टर, थाना सेक्टर-12, नई दिल्ली में रहता है। यह फर्जी कंपनी का एडमिन मैनेजर है।
सेल्स मैनेजर के तौर पर देवरिया के थाना खुखुंद में बिरजापुर निवासी अतुल कुमार मौर्य, देवरिया के ही थाना बरहज के गांव सिसई गुलाब राय निवासी संतोष कुमार कुशवाहा, गाजीपुर के थाना मरदह के फेंफरा निवासी रतीष सिंह, कुशीनगर के थाना पटहेरवा के नाथा पट्टी निवासी रहमतुल्ला मिलकी, कुशीनगर के ही थाना पटहेरवा के गांव बिहार बुजुर्ग निवासी शमशेर आलम शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- ऑफिस में अश्लील हरकत: महिला कर्मचारी के साथ क्लर्क की करतूत का वीडियो वायरल; गर्माया मामला
बरेली के एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि यह गिरोह दूसरे प्रदेशों में ज्यादा सक्रिय था। लखनऊ एसटीएफ को जब इनके बरेली में सेमिनार करने का इनपुट मिला तो टीम ने दबिश दी। स्थानीय यूनिट व बारादरी थाना पुलिस के सहयोग से गिरोह के सदस्य पकड़े गए हैं। गिरोह पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें- ऑफिस में अश्लील हरकत: महिला कर्मचारी के साथ क्लर्क की करतूत का वीडियो वायरल; गर्माया मामला
बरेली के एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि यह गिरोह दूसरे प्रदेशों में ज्यादा सक्रिय था। लखनऊ एसटीएफ को जब इनके बरेली में सेमिनार करने का इनपुट मिला तो टीम ने दबिश दी। स्थानीय यूनिट व बारादरी थाना पुलिस के सहयोग से गिरोह के सदस्य पकड़े गए हैं। गिरोह पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।