फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP School Closed News Kheri DM Order Due To Cold School Holiday Till 30th January

School Closed: कड़ाके की ठंड में आठवीं तक के बच्चों को राहत, डीएम के आदेश फिर बढ़ी स्कूलों में छुट्टी

Mon, 29 Jan 2024 07:51 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Jan 2024 07:51 AM IST
सार

UP School Closed News: लखीमपुर खीरी जिले में भीषण सर्दी का प्रकोप जारी है। शीतलहर से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। सर्दी को देखते हुए आठवीं तक के स्कूलों में डीएम के आदेश पर फिर छुट्टी बढ़ा दी गई है। अब 30 जनवरी तक बच्चों की छुट्टी रहेगी। 

विज्ञापन
UP School Closed News Kheri DM Order Due To Cold School Holiday Till 30th January
School Closed - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनवरी बीतने को है, लेकिन सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी धूप नहीं निकली। शीतलहर और कोहरे का प्रकोप रहा। सोमवार सुबह से कोहरा छाया हुआ है। ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा आठ तक के स्कूलों में बच्चों की छुट्टी दो दिन और बढ़ा दी है। स्कूल अब 30 जनवरी तक बंद रहेंगे।

विज्ञापन


मौसम के सर्द तेवर और तीखे हो गए है। रविवार सुबह से लेकर दोपहर करीब 12 बजे के बाद तक सड़कों पर कोहरा छाया रहा। साथ ही बर्फीली हवाओं के चलते गलन में भी इजाफा हुआ। हाल यह हुआ कि घर से बाहर निकलने वाले लोग दिनभर कंपकंपाते रहे। दोपहर बाद धूप निकलने का अनुमान था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन


सोमवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरकर 12 डिग्री तो न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार के बाद मौसम में कुछ बदलाव देखने को जरूर मिलेंगे। धूप निकलने ने कुछ राहत का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों-बुजुर्गों का रखें ध्यान
ऐसे मौसम में सबसे ज्यादा दिक्कतें बच्चों और बुजुर्गों को हो रही हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आईकेराम चंदानी बताते हैं कि इस समय बुजुर्गों और बच्चों के कमरे का तापमान बराबर रखें, कमरा न तो ज्यादा ठंडा होना चाहिए और न ही गर्म। साथ ही बुजुर्गों को पूरे दिन हल्का गुनगुना पानी पीने को दें। पर्याप्त गर्म कपड़े पहनाएं। जरूरत हो तभी घर से बाहर निकलें, अन्यथा कमरे में ही रहें। सुबह और देर शाम घर से बाहर बिल्कुल न निकलें।

दो-दो दिन करके बढ़ रहा स्कूलों में अवकाश
ठंड और गलन को देखते हुए लगातार दो-दो दिन का अवकाश बढ़ रहा है। 17 जनवरी के बाद से लगातार दो-दो दिन अवकाश घोषित हो रहा है। ऐसे में बच्चों से लेकर अध्यापक तक असमंजस में दिखाई दे रहे हैं। रविवार को भी डीएम के आदेश के बाद बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने कक्षा आठ तक के सभी परिषदीय स्कूल, निजी और इंग्लिश मीडियम स्कूलों में 30 जनवरी का अवकाश घोषित किया गया है।
 

पिछले तीन वर्षों में इस बार की 28 जनवरी सबसे सर्द
पिछले तीन साल के तापमान पर अगर नजर डाली जाए तो इस बार की 28 फरवरी सबसे ज्यादा सर्द रही। पिछले वर्षों में न्यूनतम पारा भले ही सात-आठ डिग्री रहा हो मगर अधिकतम तापमान 17 से 20 डिग्री रहता था। इस साल अधिकतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच अंतर कम होने से दिन भी रातों जैसे सर्द हो गए है। 

साल 2021- अधिकतम 19, न्यूनतम छह
साल 2022- अधिकतम 17, न्यूनतम सात
साल 2023- अधिकतम 20, न्यूनतम आठ
साल 2024- अधिकतम 12, न्यूनतम आठ
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed