फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP roadways AC buses fare increased by ten percent

Bareilly: रोडवेज की एसी बसों में महंगा हुआ सफर, 10 प्रतिशत किराया बढ़ा; बरेली जंक्शन पर यूपीआई से भुगतान शुरू

Tue, 02 Apr 2024 05:17 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 Apr 2024 05:17 AM IST
सार

यूपी रोडवेज की एसी बसों में सफर अब महंगा हो गया है। एक अप्रैल से एसी बसों का 10 प्रतिशत किराया बढ़ा दिया गया है। बरेली और रुहेलखंड डिपो की 32 एसी बसों का संचालन लखनऊ और दिल्ली रूट पर होता है।

विज्ञापन
UP roadways AC buses fare increased by ten percent
जनरथ बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जंक्शन पर सोमवार से यूपीआई से भुगतान की सुविधा शुरू हो गई। हालांकि, पहले दिन रेल टिकटों के अलावा अन्य सेवाओं के लिए यूपीआई से भुगतान की सुविधा शुरू नहीं हो सकी। इसके लिए क्यूआरकोड चस्पा करने का काम चल रहा है। इधर, सोमवार से रोडवेज की एसी बसों में यात्रा 10 प्रतिशत महंगी हो गई है। बरेली और रुहेलखंड डिपो की 32 एसी बसों का संचालन लखनऊ और दिल्ली रूट पर होता है।

विज्ञापन


रोडवेज ने 16 दिसंबर से 29 फरवरी तक एसी श्रेणी की बसों के किराये में 10 प्रतिशत की कटौती कर दी थी। बाद में किराये में कटौती की सीमा को 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया। 31 मार्च की रात 12 बजे से बढ़ा हुआ किराया लागू होना था, लेकिन टोल टैक्स में वृद्धि के कारण पशोपेश की स्थिति बनी रही। अगर टोल टैक्स में इजाफा किया गया होता तो सामान्य श्रेणी की बसों के किराये में इजाफा किया जाता। इसके अलावा एसी बसों के किराये में भी 10 के स्थान पर 15 फीसदी तक वृद्धि होती। देर रात तक आगरा, दिल्ली और नैतीताल रूटों के लिए किराया सूची तैयार की जाती रही। बाद में पता लगा कि टोल टैक्स में फिलहाल इजाफा नहीं किया गया है। ऐसे में सोमवार को एसी बसों कि किराये में 10 फीसदी वृद्धि कर दी गई।
विज्ञापन


बदायूं में बड़ा हादसा: आतिशबाजी के धमाके से दो मंजिला मकान ढहा, मां-बेटे की मौत, दो बेटियां घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, जंक्शन पर सोमवार को टिकट वेंडिंग मशीन और यूटीएस से टिकट के बदले यूपीआई से भुगतान की सुविधा शुरू हो गई। अगले दो-तीन दिन में पार्किंग, वेटिंग रूम, खाने-पीने के स्टॉल समेत अन्य सेवाओं के लिए भी यात्रियों को यूपीआई से भुगतान की सुविधा मिलने लगेगी। पहले दिन शाम पांच बजे तक 645 यात्रियों ने यूपीआई से भुगतान कर टिकट लिए। मुख्य वाणिज्य निरीक्षण राकेश सिंह ने बताया कि अन्य सेवाओं के लिए भी जल्द यूपीआई से भुगतान की सुविधा मिलने लगेगी।

एसी बसों में किराया पहले और अब
कौशांबी-                 551        605
गाजियाबाद-            527        579
मुरादाबाद-             209         229
लखनऊ-                522         575
सीतापुर-                349         370
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed