फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   up police constable news minister jaiveer singh says strict action will be taken against accused

सिपाही भर्ती परीक्षा निरस्त: पेपर लीक करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, मंत्री बोले- बख्शे नहीं जाएंगे दोषी

Sat, 24 Feb 2024 02:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Feb 2024 02:37 PM IST
सार

पेपर लीक होने के बाद यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सिपाही भर्ती परीक्षा में सेंधमारी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
up police constable news minister jaiveer singh says strict action will be taken against accused
बरेली के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिपाही भर्ती परीक्षा पर कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने सेंधमारी की है, उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पेपर लीक होने के बाद अभ्यर्थी सिपाही भर्ती परीक्षा को निरस्त दोबारा कराए जाने की मांग उठा रहे थे। शनिवार को यूपी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सिपाही भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया है। 

विज्ञापन


शनिवार को शहर पहुंचे बरेली के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि चाहे कोई भी व्यक्ति हो, निष्पक्ष और पारदर्शिता से जांच कराई जा रही है। कई आरोपियों को जेल भेजने का काम किया गया है। सिपाही भर्ती परीक्षा में सेंधमारी करने वालों पर किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सपा-कांग्रेस पर कसा तंज
प्रभारी मंत्री ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि इस पार देश में 400 से पार और प्रदेश में सभी 80 सीटों पर भाजपा जीतेगी। यूपी में कांग्रेस-सपा के गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, पहले भी हो चुका है। नई पैकिंग में पुराना माल है।  

विकास कार्यों की समीक्षा की 
प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए बरेली पहुंचे हैं। सर्किट हाउस में उन्होंने पत्रकार वार्ता की। इसके बाद कलक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए निकल गए। इससे पहले उन्होंने पर्यटन की योजनाओं की समीक्षा की। 

बैठक में सांसद संतोष गंगवार विधायक डीसी वर्मा समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद थे। महापौर उमेश गौतम और जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने भी भाग लिया। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि बरेली शहर को नाथ गलियारा और नाथ नगरी का तोहफा जल्दी ही मिलेगा। इसके तहत पर्यटन को विकसित किया जाएगा। धार्मिक पर्यटन के लिए लोग बरेली भी आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed