फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Nikay Chunav 15 candidates for the Mayor seat in Bareilly

UP Nikay Chunav: बरेली में मेयर पद के लिए 15 प्रत्याशी मैदान में, नाम वापसी के बाद ही साफ होगी असली तस्वीर

Wed, 26 Apr 2023 05:11 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 26 Apr 2023 05:11 AM IST
सार

बरेली में मेयर पद के लिए 15 लोगों की दावेदारी पक्की मानी जा रही है। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच में ये प्रत्याशी पास हो गए। हालांकि असली तस्वीर नाम वापसी के बाद स्पष्ट हो सकेगी। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 15 candidates for the Mayor seat in Bareilly
बरेली नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया थमने के बाद मंगलवार को पर्चों की जांच की गई। इसमें मेयर पद के लिए भाजपा उम्मीदवार उमेश गौतम पर लगाई गईं आपत्तियां सुनवाई के बाद निरस्त कर दी गईं। जिन उम्मीदवारों के नामांकन पत्र में छिटपुट खामियां थीं, उन्हें दूर कर शाम को सभी के पर्चे स्वीकार्य हुए।

विज्ञापन


चुनावी मैदान में उतरने से पहले विरोधियों को चित करने का पहला पैंतरा बेकार साबित हुआ। मंगलवार को सुबह से ही पर्चों की जांच की गई। एक निर्दलीय उम्मीदवार के करीबी ने भाजपा के उम्मीदवार डॉ. उमेश गौतम के नामांकन पत्र में कई अहम जानकारियां दर्ज न होने पर आपत्ति दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


UP Board Result 2023: टॉपर्स की लिस्ट में पीलीभीत का दबदबा, आठ छात्रों ने प्रदेश के टॉप 10 में बनाई जगह
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी द्वारा कब्जेदारी, नगर निगम का बकाया और मिशन अस्पताल में श्रमिकों से जुड़े मामले शामिल थे। सुनवाई के बाद मामला सीधे उमेश गौतम से जुड़ने के बजाय संस्थान से संबंधित होने की वजह से आपत्तियां निरस्त कर दी गईं। बताते हैं कि सभी संस्थान ट्रस्ट के जरिये संचालित हैं। लिहाजा, किसी का व्यक्तिगत मामला नहीं है।

फिलहाल मेयर पद पर 15 की दावेदारी पक्की

भाजपा से डॉ. उमेश गौतम, सपा से संजीव सक्सेना, कांग्रेस से डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी, बसपा से यूसुफ खान, एआआईएमआईएम से मोहम्मद सरताज, आम आदमी पार्टी से भूपेंद्र कुमार मौर्य, निर्दलीय डॉ. आईएस तोमर, सागर सक्सेना, नरेश कुमार, राकेश बाबू कश्यप, इरशाद अली, बनवारी लाल, साकिर अली अल्वी, रहीस मियां और मान सिंह के पर्चे सही मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed