{"_id":"66e96a02ce5701b2f40b0eb5","slug":"up-ips-transfer-manush-pareek-posted-as-sp-city-bareilly-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPS Transfer: बरेली में आईपीएस मानुष पारीक को मिली एसपी सिटी की जिम्मेदारी, एसपी साउथ अंशिका वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPS Transfer: बरेली में आईपीएस मानुष पारीक को मिली एसपी सिटी की जिम्मेदारी, एसपी साउथ अंशिका वर्मा
Tue, 17 Sep 2024 05:07 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:07 PM IST
सार
शासन ने आईपीएस मानुष पारीक को एसपी सिटी बरेली नियुक्त किया गया है। आईपीएस अंशिका वर्मा को एसपी दक्षिणी बरेली बनाया गया है।
विज्ञापन
एसपी सिटी मानुष पारीक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में आईपीएस मानुष पारीक को एसपी सिटी नियुक्त किया गया है। मानुष पारीक अभी तक बरेली में ही एसपी साउथ पद पर तैनात थे। आईपीएस राहुल भाटी का तबादला होने के बाद एसपी सिटी का पद खाली हुआ था। शासन ने मंगलवार को आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें मानुष पारीक को एसपी सिटी बरेली नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
आईपीएस अंशिका वर्मा को एसपी साउथ बरेली बनाया गया है। अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस हैं। वह प्रयागराज की निवासी हैं और अभी तक गोरखपुर में एएसपी के रूप में कार्यरत थीं। एसपी सिटी के रूप में दो साल यहां तैनात रहे राहुल भाटी को लखनऊ में तैनाती मिली है। मंगलवार दोपहर शासन से निर्देश मिलने के बाद मानुष पारीक ने एसपी सिटी की जिम्मेदारी संभाल ली।
विज्ञापन