फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP First Annapurna Store open In Bareilly Bhartaul Village

UP News: बरेली में शुरू हुआ देश का पहला अन्नपूर्णा स्टोर, बांटा गया राशन; ये सुविधाएं भी मिलेंगी

Wed, 12 Jul 2023 05:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 12 Jul 2023 05:48 PM IST
सार

मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की पहल पर सबसे पहले मंडल के पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली जिलों में 52 अन्नपूर्णा स्टोर के भवन बनाए गए। इसमें एक ही छत के नीचे कई सुविधाएं मिलेंगी। 

विज्ञापन
UP First Annapurna Store open In Bareilly Bhartaul Village
अन्नपूर्णा स्टोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भरतौल गांव में देश के पहले अन्नपूर्णा स्टोर का संचालन शुरू हो गया है। हालांकि, मंगलवार को सिर्फ तीन लोगों को ही राशन मिल सका। इसके बाद सर्वर डाउन हो गया। अब स्टोर के औपचारिक शुभारंभ के लिए स्थानीय अधिकारी मुख्यमंत्री कार्यालय के संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री या फिर मुख्य सचिव के हाथों शुभारंभ कराए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की पहल पर सबसे पहले मंडल के पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली जिलों में 52 अन्नपूर्णा स्टोर के भवन बनाए गए। मंडलायुक्त और बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री के समक्ष अन्नपूर्णा मॉडल की प्रस्तुति दी तो सीएम ने इस मॉडल को पूरे प्रदेश में लागू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पूरे देश में लागू होगा ये मॉडल

इसके बाद सूबे के खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू व सीडीओ जगप्रवेश ने दिल्ली में भारत सरकार के समक्ष पूरे मॉडल का पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन दिया। पूरे देश के लिए यह मॉडल अपनाए जाने पर सहमति बनी। डीएसओ नीरज सिंह ने बताया कि भरतौल में सर्वर डाउन होने से पहले दिन सिर्फ तीन लोगों को राशन मिल सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान में जनरल स्टोर और परचून का सामान मंगलवार को पहुंचाया गया है। इसकी बिक्री औपचारिक शुभारंभ के बाद होगी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत अल्हैया में भी अन्नपूर्णा स्टोर बनकर तैयार है।

क्या है अन्नपूर्णा मॉडल

अन्नपूर्णा स्टोर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्न का वितरण 11 से 22 तारीख तक सुबह 6 से शाम 6 बजे तक होगा। कोटेदार इसमें परचून और जनरल स्टोर का सामान भी बेचेंगे। इसके लिए वे अपने हिसाब से समय तय कर सकते हैं। इन्हीं स्टोर्स में जनसुविधा केंद्रों का संचालन होगा, जहां बिजली बिल जमा हो सकेंगे। आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed