{"_id":"619412152b57ea21421bda62","slug":"up-election-ljp-candidate-stand-on-all-seat-in-up-bareilly-news-bly4663752164","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोजपा उप्र में सभी विधानसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोजपा उप्र में सभी विधानसभा
विज्ञापन
चिराग पासवान का रामपुर गार्डन में स्वागत करते पार्टी के लोग।
बरेली। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान मंगलवार को लखनऊ जाते समय कुुछ देर बरेली रुके। इस दौरान उन्होंने रामपुर गार्डन में लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज मिश्र के आवास पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कहा, लोजपा उप्र में अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। सभी सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए जाएंगे।
उप्र सरकार के कामकाज पर चिराग ने कहा, योगी सरकार में बेहतर काम हुआ है लेकिन अभी और बेहतर करने की गुंजाइश है। कृषि कानूनों पर किसानों से दोबारा बात करने की जरूरत है। लोजपा उप्र में पहले भी विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है। इस बार पूरी उम्मीद है कि उनकी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। उनका लक्ष्य प्रदेश को बेहतर करने, युवाआें को रोजगार देने का है। उप्र से बड़ी संख्या में युवा रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में ही नहीं विदेशों के लिए भी पलायन करते हैं, जबकि उप्र देश का सबसे महत्वपूर्ण प्रदेश है, सबसे बड़ा प्रदेश है। ऐसे में जरूरत है, इसे बेहतर बनाने की।
विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए चिराग ने कहा कि यहां कोई जिन्ना का नाम ले रहा है, तो कोई राष्ट्र विरोधियों को महिमामंडित कर रहा है। गठबंधन के सवाल पर कहा कि अभी हम सिर्फ अपने प्रत्याशी घोषित करने पर विचार कर रहे हैं। गठबंधन किसी पार्टी से होगा या नहीं यह भविष्य में तय होगा। यहां कुछ देर रुकने के बाद वह लखनऊ में निर्वाचन आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर पूर्व एमएलसी मणिशंकर पांडेय, सक्षम जायसवाल, बरेली जिलाध्यक्ष शैलेंद्र, बदायूं जिलाध्यक्ष आदित्य ठाकुर आदि मौजूद रहे।