फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Board Result 2023 UP Board Class 10th 12th Toppers List in Pilibhit Bareilly

UP Board Result 2023: टॉपर्स की लिस्ट में पीलीभीत का दबदबा, आठ छात्रों ने प्रदेश के टॉप 10 में बनाई जगह

Wed, 26 Apr 2023 12:10 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 26 Apr 2023 12:10 AM IST
सार

पीलीभीत के एसवीएम इंटर कॉलेज बीसलपुर के सौरभ गंगवार ने 97.20 के साथ प्रदेश में दूसरी रैंक हासिल की। इसके अलावा जिले के सात और छात्रों ने टॉप टेन में जगह बनाई है। 

विज्ञापन
UP Board Result 2023 UP Board Class 10th 12th Toppers List in Pilibhit Bareilly
टॉपर सौरभ,अनिल बाबू कुशवाह, अर्पित गंगवार, सौरव गंगवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में बरेली मंडल के चार जिलों में से पीलीभीत का दबदबा रहा। यूपी की टॉप टेन सूची में आठ छात्र पीलीभीत के रहे। लखीमपुर व शाहजहांपुर के एक-एक छात्रों ने टॉप टेन में जगह बनाई, जबकि बदायूं की दो छात्राओं ने टॉप टेन में संयुक्त रूप से सातवीं रैंक हासिल की। बरेली का कोई छात्र टॉप टेन में जगह नहीं बना सका।

विज्ञापन


पीलीभीत के एसवीएम इंटर कॉलेज बीसलपुर के सौरभ गंगवार ने 97.20 के साथ प्रदेश में दूसरी रैंक हासिल की। इसी कॉलेज के अनिल बाबू कुशवाह, ऋषभ प्रजापति व सौरभ गंगवार ने 96.40 अंकों के साथ संयुक्त रूप से छठवीं रैंक हासिल की है। भगवान दास गेंदन लाल इंटर कॉलेज बीसलपुर के छात्र अर्पित गंगवार ने 96.40 अंकों के साथ छठवीं रैंक हासिल की। वहीं, एसवीएम इंटर कॉलेज बीसलपुर के आदेश गंगवार व अर्पित गंगवार ने 95.60 फीसदी अंकों के साथ दसवीं रैंक हासिल की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं की दो छात्राएं भी टॉप टेन में 

बदायूं के शिवाजी शिशु मंदिर इंटर कॉलेज म्याऊं की रोशनी सिंह 96.20 नंबरों के साथ सातवीं रैंक पर रहीं। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिल्सी की उन्नति शाक्य ने 96.20 प्रतिशत अंकों के साथ सातवीं रैंक हासिल की। शाहजहांपुर के संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के अनिकेत पांडेय ने 96.60 फीसदी अंकों के साथ पांचवीं रैंक हासिल की। लखीमपुर खीरी के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोला की अपूर्वा शर्मा ने 97.17 फीसदी अंकों के साथ छठवीं रैंक हासिल की। बरेली से टॉप टेन में कोई छात्र शामिल नहीं है।

हाईस्कूल के टॉप टेन में पीलीभीत के अर्पित, बरेली के क्षितिज और रोहित 

हाईस्कूल की टॉप टेन सूची में बरेली मंडल से सिर्फ दो विद्यार्थी स्थान बना सके। इसमें बरेली के जयनारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के क्षितिज सक्सेना ने 97.33 फीसदी अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। नवाबगंज के छात्र रोहित यादव ने आठवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं, पीलीभीत के एसवीएम इंटर कॉलेज बीसलपुर के अर्पित गंगवार ने 97.67 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed