{"_id":"6adfc82dafb3533f0d0556c9","slug":"up-board-objections-regarding-130-centres-invited-until-october-28-bareilly-news-c-4-bly1015-996206-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : 130 केंद्रों पर आपत्ति 28 अक्तूबर तक मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : 130 केंद्रों पर आपत्ति 28 अक्तूबर तक मांगी
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी कर दी है। यह सूची परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड की गई है। इस प्रस्तावित सूची में 130 परीक्षा केंद्र शामिल हैं, जिन पर 28 अक्तूबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि संस्था, विद्यालय, छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य या प्रबंधक इन केंद्रों के संबंध में ऑनलाइन प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रत्यावेदन माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल upmsp.edu.in पर निर्धारित प्रारूप में 28 अक्तूबर तक जमा किए जा सकते हैं। इस तिथि के बाद कोई भी प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं होगा। यदि कोई आपत्ति नहीं आती है, तो जिला कारागार परीक्षा केंद्र को मिलाकर कुल 131 केंद्र हो सकते हैं। प्रस्तावित सूची को अंतिम रूप देने से पहले जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति इसका परीक्षण और अनुमोदन करेगी। सत्र 2025-26 में उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा केंद्रों की कुल संख्या 130 थी।
अजीत कुमार ने स्पष्ट किया कि यह सूची प्रस्तावित है, अंतिम नहीं है। पिछली बार के कुछ केंद्र इस बार सूची में शामिल नहीं हैं। आपत्तियों के आधार पर प्रस्तावित केंद्रों में बदलाव हो सकता है। आपत्तियों का परीक्षण कर निस्तारण किया जाएगा। यह प्रक्रिया छह नवंबर तक पूरी करनी होगी। संवाद