फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP BJP President Bhupendra Chaudhary targeted Rahul Gandhi in Bareilly

Bareilly: 'राहुल गांधी लाहौर से शुरू करें भारत जोड़ा यात्रा', भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस नेता पर साधा निशाना

Sun, 19 Nov 2023 07:44 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Nov 2023 07:44 AM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शनिवार शाम को बरेली पहुंचे। यहां उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा। 

विज्ञापन
UP BJP President Bhupendra Chaudhary targeted Rahul Gandhi in Bareilly
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश का विभाजन कांग्रेस ने कराया। राहुल गांधी अब भारत जोड़ो यात्रा के नाम पर गुमराह कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा का मतलब क्या है। राहुल गांधी को लाहौर, कराची, काबुल से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करनी चाहिए।

विज्ञापन


शनिवार देर शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी यहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने बरेली पहुंचे थे। इससे पहले कुछ देर सर्किट हाउस में उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के नाम पर कुछ लोग लाइमलाइट में बने रहना चाहते हैं और जनता का ध्यान प्रमुख मुद्दों से हटाना चाहते हैं। देश मोदी के साथ है। भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


Bareilly: मेरे रुपये चुराता है पति... शिकायत लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंची पत्नी, बताई चौंकाने वाली वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत अखंड है। भारत कश्मीर से कन्या कुमारी और गुजरात से मणिपुर तक है। भारतीय टीम के क्रिकेटर मोहम्मद शमी के गांव को लेकर की गई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणाओं का भी उन्होंने स्वागत किया। इस दौरान वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद संतोष गंगवार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed