UP Election 2022 Live: बरेली में युवाओं के बीच पहुंचा चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम', खेल स्टेडियम और रोजगार का उठाया मुद्दा
{"_id":"619075c754a072267469d267","slug":"up-assembly-election-2022-live-updates-satta-ka-sangram-in-bareilly-special-coverage-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 Live: बरेली में युवाओं के बीच पहुंचा चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम', खेल स्टेडियम और रोजगार का उठाया मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 14 Nov 2021 02:45 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 14 Nov 2021 02:45 PM IST
खास बातें
2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बरेली का मिजाज जानने के लिए तमाम सवालों के साथ अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' रविवार को बरेली पहुंच चुका है। बरेली के लोगों के पास आज 'अमर उजाला' के इस मंच से जुड़ने का अच्छा मौका है। यह लोगों का अपना मंच है, जहां से वे अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दों को उठा पाएंगे। वे बता पाएंगे कि आने वाले चुनाव में नेताओं और राजनीतिक दलों से आपको क्या उम्मीदें हैं? किन मसलों को लेकर वो वोट करेंगे और नेताओं से जनता क्या चाहती है?
विज्ञापन
बरेली में अमर उजाला का चुनावी रथ पहुंचा महिलाओं के बीच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:27 PM, 14-Nov-2021
सिर्फ घोषणाएं करती हैं भाजपा
कांग्रेस ने कहा कि भाजपा सिर्फ घोषणाएं करती हैं, काम नहीं करती। कई ऐसे घोषणाएं कीं, लेकिन उस पर काम नहीं हुआ। बरेली में 300 बेड का अस्पताल बना, उसमें डॉक्टर तक नियुक्त नहीं कर पाए। आज की बातचीत यहीं पर आज खत्म हुई। कल यानी सोमवार को चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' बदायूं पहुंचेगा।09:26 PM, 14-Nov-2021
विकास के नाम पर कोई प्लानिंग
वहीं विपक्ष ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर कोई प्लानिंग नहीं है। जब चाहें जहां चाहें खोद के रख देते हैं, छह-छह महीने साल भर तक खुदा पड़ा रहता है। स्मार्ट ही करना है तो पहले प्लानिंग हो, सड़कें चौड़ी करनी हैं तो पहले प्लानिंग हो।
विज्ञापन
09:25 PM, 14-Nov-2021
बरेली को लाया गया स्मार्ट सिटी के श्रेणी में
बीजेपी सब पूछा गया कि आप इस बार किस मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। आपकी ताकत क्या है, योगी जी का चेहरा या फिर काम। जवाब में बीजेपी ने कहा कि बरेली को स्मार्ट सिटी के श्रेणी में लाया गया है। सड़कें बनाई गई हैं। दो तीन महीने में हर गली हर सड़क को अच्छे ढंग से बना देंगे।02:41 PM, 14-Nov-2021
कोच की भी है कमी
एक सीनियर एथलीट ने कहा कि कोच की कमी है उन्हें भेजा जाए। बच्चों को जॉब भी मिलना चाहिए क्योंकि रोजगार न होने से बहुत परेशानी होती है। खेल सामग्री बच्चों को उपलब्ध कराई जानी चाहिए। इसी के साथ ही सत्ता संग्राम का युवाओं से चर्चा का सफर यहीं खत्म हुआ अब कुछ देर में आप राजनीतिक दलों के नेताओं से चर्चा सुन सकेंगे। इसके लिए पढ़ते रहें अमर उजाला।02:34 PM, 14-Nov-2021
स्टेडियम की उठाई समस्या
छात्रा से जब कॉलेज को लेकर सवाल पूछे गए तो वह बोली कि कॉलेजों का मैनेजमेंट बहुत वीक है। वहां रोज कोई न कोई दंगा होता रहता है। हाल में भी हुआ जिससे छात्रों को परेशानी होती है। एक अन्य छात्रा ने कहा कि यहां ट्रैफिक की समस्या बहुत बड़ी है जिससे हम बच्चों का बहुत समय जाता है। एक छोटे बच्चे से जब पूछा गया कि बरेली में बच्चों के लिए और क्या होना चाहिए तो उसने कहा कि खेलने के लिए स्टेडियम होना चाहिए, पढ़ाई की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए और ट्रैफिक जाम की भी समस्या है। एक एथलीट से जब कमियों के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि स्टेडियम हो तो सब कुछ आसानी से होगा। एक धावक ने कहा कि हम ग्रामीण क्षेत्र से हैं और हमारे लिए पास में कोई स्टेडियम नहीं है। दूर से आने में समय बहुत बर्बाद होता है। हमारे लिए मिनी स्टेडियम बनना चाहिए। हमारी आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से परेशानी होती है। एक अन्य छात्र ने बताया कि स्टेडियम की बहुत समस्या है यहां मेरी आज साइकिल चोरी हो गई। इनसे भी बहुत परेशानी होती है।
02:22 PM, 14-Nov-2021
एक युवा ने कह दी बड़ी बातें
जब बच्चों से पूछा गया कि क्या बरेली पहले से अच्छी हुई है तो सबने एक स्वर में हां में जवाब दिया। जब एक छात्र से पूछा गया कि बरेली के मुद्दे क्या है युवा के लिए तो उसने बताया कि युवाओं के लिए खेलकूद, शिक्षा और स्टेडियम होना चाहिए। ट्रैफिक जाम इसलिए है क्योंकि अभी विकास चल रहा है आने वाले समय में हमारे लिए ही फायदा होगा। आप नेता कैसे चुनते हैं तो एक छात्र ने कहा कि सभी सड़कें बन गई हैं विकास हो रहा है। रोजगार जरूर समस्या है लेकिन उसके लिए शिक्षा विभाग को और दुरुस्त होना जरूरी है। एक छात्र ने आर्मी की भर्ती दो साल से न होने की शिकायत कर रहा था। बीते दिनों एक टीए की भर्ती की भी बात उसने की कि वह बाद में रद्द हो गई। स्टेडियम न होने से सड़क पर दौड़ना पड़ता है, इससे जान को भी खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:17 PM, 14-Nov-2021
अमर उजाला पहुंचा युवाओं के बीच
अमर उजाला का चुनावी रथ अब युवाओं के बीच पहुंच चुका है। बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में मौजूद युवा और छोटे बच्चे अमर उजाला से बात कर रहे हैं।01:22 PM, 14-Nov-2021
देखें आधी आबादी से चर्चा का पूरा वीडियो
एक युवा महिला ने कहा कि बरेली में शिक्षा और रोजगार बहुत जरूरी है। अधिकतर महिलाओं ने इसी तरह कहा कि शिक्षा और रोजगार का प्रसार हो तो फिर बरेली में कोई कमी नहीं है, हमारी सरकार हमारे लिए बहुत कुछ कर रही है। इसी के साथ आधी आबादी से चर्चा यहीं खत्म हुई।01:14 PM, 14-Nov-2021
कचरे की समस्या पर क्या बोलीं महिलाएं
कुछ महिलाओं ने सफाईकर्मियों को कूड़ा ठीक से न उठाने के लिए दोषी ठहराया तो एक अन्य महिला ने कहा कि इसके लिए हम खुद भी जिम्मेदार हैं। एक महिला ने बताया कि लोगों की सुरक्षा का इंतजाम और रोजगार हो जाए तो बरेली बहुत अच्छा हो जाएगा। एक महिला ने बताया कि सरकार कई योजना चला रही है जैसे वह हलवाई, सुनार, मोची आदि की निशुल्क ट्रेनिंग दे रही है। 1500 रुपये और किट भी दे रही है रोजगार शुरू करने के लिए। वहीं एक महिला ने कहा कि डिजिटल हो गया है सबकुछ, बस शिक्षा की जरूरत है।01:06 PM, 14-Nov-2021
एक छात्रा ने कहा कि मुझे बरेली में अनसेफ लगता है। एक महिला ने कहा कि समस्या ये है कि काम तो बहुत हो रहा है लेकिन वो ठीक से नहीं हो रहा। जैसे सड़कें बनती हैं लेकिन कुछ दिन में गड्ढा हो जाता है तो सरकार को इस पर ध्यान रखना चाहिए कि इस तरह का काम न हो जब पैसे खर्च हो रहे हैं। एक अन्य महिला ने कहा कि महिलाओं के लिए कुछ ऐसा काम हो जो घर से हो जाए। या बाहर भी हो तो आसानी से हो जाए।