{"_id":"63f4794e9cee7c69b100726b","slug":"unknown-person-sent-obscene-messages-to-lady-officer-of-moradabad-2023-02-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: महिला अफसर के मोबाइल पर भेजे अश्लील मैसेज, अंजान व्यक्ति ने कॉल कर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: महिला अफसर के मोबाइल पर भेजे अश्लील मैसेज, अंजान व्यक्ति ने कॉल कर दी धमकी
Tue, 21 Feb 2023 01:28 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 21 Feb 2023 01:28 PM IST
सार
अनजान व्यक्ति की हरकतों से महिला अधिकारी मानसिक तनाव में हैं। अपनी ड्यूटी भी सही ढंग से नहीं कर पा रही हैं। उनके पति ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद में तैनात महिला अधिकारी के सीयूजी नंबर पर किसी शरारती ने कॉल कर अभद्रता की। उनको धमकी भी दी। इतना ही उनके नंबर पर अश्लील मैसेज भी भेजता है। इस संबंध में बरेली के इज्जतनगर थाने में धमकी देने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला अधिकारी मुरादाबाद के एक विभाग में तैनात हैं। उनके सरकारी नंबर पर अनजान नंबर से कॉल कर किसी शरारती ने उनके साथ अभद्रता की। कॉल करने वाले को अधिकारी द्वारा चेतावनी दी गई लेकिन वह नहीं माना और लगातार अश्लील संदेश भेजकर परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला अधिकारी मुरादाबाद के एक विभाग में तैनात हैं। उनके सरकारी नंबर पर अनजान नंबर से कॉल कर किसी शरारती ने उनके साथ अभद्रता की। कॉल करने वाले को अधिकारी द्वारा चेतावनी दी गई लेकिन वह नहीं माना और लगातार अश्लील संदेश भेजकर परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
आरोपी की हरकतों से महिला अधिकारी मानसिक तनाव में हैं। अपनी ड्यूटी भी सही ढंग से नहीं कर पा रही हैं। अधिकारी के पति ने एसपी सिटी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। इस पर अंजान नंबर के आधार पर आरोपी के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस कॉल करने वाले शरारती की तलाश कर रही है।