{"_id":"615b65028ebc3e762a675292","slug":"university-has-released-the-revised-result-of-b-tech-bareilly-news-bly4617928126","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय ने जारी किया बीटेक का संशोधित परीक्षा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय ने जारी किया बीटेक का संशोधित परीक्षा परिणाम
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूल्यांकन के तैयार फार्मूले को नहीं किया था लागू, फेल हुए विद्यार्थियों ने किया था हंगामा
विज्ञापन
बरेली। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गड़बड़ी की शिकायतों पर विश्वविद्यालय ने जांच कराने के बाद संशोधित परीक्षा परिणाम जारी किया है। इससे बीटेक के विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। उधर, अन्य पाठ्यक्रमों के मूल्यांकन में हुई गड़बड़ी की शिकायत के निस्तारण के लिए कमेटी गठित कर दी गई है।
पिछले दिनों रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अनदेखी से तमाम विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम खराब हो गया था। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद जब विद्यार्थियों ने ऑनलाइन अपना-अपना परिणाम देखा तो वह सकते में आ गए। बड़ी तादाद में ए ग्रेड नंबर पाने वाले विद्यार्थियों को सीग्रेड मिला था। इसके अलावा वे विद्यार्थी जो सी ग्रेड में दर्ज थे, सभी फेल हो गए थे। विद्यार्थियों ने एकजुट होकर विश्वविद्यालय प्रशासन से मुलाकात के बाद जमकर हंगामा किया था। इसके बाद विवि प्रशासन ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया तो पता चला कि जिस फार्मूले से मूल्यांकन होना था, वह लागू ही नहीं किया गया।
परीक्षा परिणाम खराब होने की वजह पता चलने के बाद परीक्षा नियंत्रक ने फार्मूला प्रयोग कर नया परिणाम तैयार करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद सोमवार को संशोधित परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जारी आदेश के अनुसार, ये बीटेक तृतीय और प्रथम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा और बैकपेपर के संशोधित परिणाम हैं। जिसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।