{"_id":"689e52c3c96470695207c4be","slug":"unity-should-not-be-divided-into-diversity-no-ones-respect-should-be-diminished-bareilly-news-c-4-vns1074-704549-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एकता अनेकता में न बंटे, किसी के सम्मान का कद न घटे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एकता अनेकता में न बंटे, किसी के सम्मान का कद न घटे...
विज्ञापन
बरेली। ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत बृहस्पतिवार को हो गई। पूर्व संध्या पर संजय कम्युनिटी हाल में कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन किया गया।
कवि सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए मुक्तक सम्राट रामप्रकाश सिंह ओज ने एकता अनेकता में न बंटे, किसी के सम्मान का कद न घटे सुनाया। प्रख्यात कवि रोहित राकेश ने कहा- कभी न हिले वो बुनियाद चाहिए, वतन हमेशा ही आबाद चाहिए। गीतकार उपमेंद्र सक्सेना ने मिलें गले अब बड़े प्रेम से यहां राम रहमान, साथ-साथ मंदिर मस्जिद में पूजा और अजान... सुनाया। इसी तरह गीतकार मुकेश मीत, रामकुमार भारद्वाज अफरोज, उमेश त्रिगुणायत अद्भुत, गजल राज ने भी काव्य पाठ किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रणधीर प्रसाद गौड़ ने की। मुख्य अतिथि विनय सागर जायसवाल व विशिष्ट अतिथि प्रांत सह कार्यवाहक राजपाल रहे। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष राजीव शर्मा टीटू, मीडिया प्रभारी देवेंद्र, डाॅ. सैयद सिराज अली, सुनील धवन आदि मौजूद रहे। संवाद