{"_id":"634d6d1fce46046f164bec47","slug":"union-minister-of-state-anupriya-patel-said-that-bjp-government-will-be-formed-again-in-2024","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल बोलीं, 'पीएम की वैकेंसी खाली नहीं, 2024 में फिर बनेगी सरकार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल बोलीं, 'पीएम की वैकेंसी खाली नहीं, 2024 में फिर बनेगी सरकार'
Mon, 17 Oct 2022 08:26 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 17 Oct 2022 08:26 PM IST
सार
अनुप्रिया पटेल संजय कम्यूनिटी हाल में आयोजित अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की श्रद्धांजलि सभा में पहुंची थीं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि अपना दल का कारवां लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
मंत्र पर संबोधित करतीं केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अपना दल ने हर चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है। आगे और अच्छे परिणाम आएंगे। लोकसभा चुनाव 2024 पार्टी भाजपा के साथ गठबंधन कर लड़ेगी। केंद्र में फिर एनडीए की सरकार बनना तय है। पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बढ़ी है लिहाजा किसी को पीएम पद की वैकेंसी खाली नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल संजय कम्यूनिटी हाल में आयोजित अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की श्रद्धांजलि सभा में पहुंची थीं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि अपना दल का कारवां लगातार बढ़ रहा है। अब यह रुकने वाला नहीं है। पीईटी एग्जाम पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से किए गए ट्वीट के सवाल पर चुप रहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में भी अपना दल अच्छा प्रदर्शन करेगा। इसकी तैयारियां चल रही हैं। बोलीं, उनका मंत्रालय हर जिले को निर्यात का हब बनाने पर काम कर रहा है। जिले के महत्वपूर्ण व्यवसाय को और बेहतर करके उसे विदेशों तक पहुंचाया जाएगा ताकि दुनिया उसके बारे में जान सके। उन्होंने कहा कि भारत पूरी दुनिया के निवेशकों को आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन