{"_id":"67d33091162fd21edd0f6558","slug":"uncle-and-nephew-shot-dead-in-retaliation-for-double-murder-two-accused-arrested-faridpur-news-c-4-bly1015-598657-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दोहरे हत्याकांड के प्रतिशोध में चाचा-भतीजे को गोलियों से भूना, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दोहरे हत्याकांड के प्रतिशोध में चाचा-भतीजे को गोलियों से भूना, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फरीदपुर। थाना क्षेत्र के गांव घारमपुर में बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार चाचा-भतीजे की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, शाम को हथियार बरामदगी के दौरान दोनों ने पुलिसकर्मियों पर फायर कर भागने की कोशिश की। तब पुलिस टीम ने पैर में गोली मारकर दोनों को दोबारा दबोच लिया। इधर, मृतकों के परिजन आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़ गए। एसएसपी के समझाने पर माने।
पुलिस के मुताबिक, घारमपुर गांव निवासी दौलत खां (50) ने रिश्ते के भतीजे रहीस खां (32) के साथ गांव रायपुरहंस में नदी किनारे पालेज (ककड़ी-खीरा व तरबूज की फसल) की है। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे दोनों बाइक से पालेज देखने जा रहे थे। गांव के ही शरीफ खां, गुल खां व उनके साथियों ने बुखारा रोड पर नवनिर्मित कॉलोनी में उन्हें घेर कर दौलत खां पर फायरिंग शुरू कर दी। रहीस खां वहां से जान बचाकर भागा। सौ मीटर दूर पर आरोपियों ने उसे भी घेर लिया और कई गोलियां मारीं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
छह साल पुरानी रंजिश में की हत्या
पूछताछ में पता लगा कि 18 नवंबर 2019 को गांव निवासी देवर-भाभी की हत्या कर दी गई थी। उस घटना के आरोपी जमानत पर छूट गए थे। दौलत खां उनमें से ही एक था। उसी घटना के प्रतिशोध में यह वारदात हुई है। दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस यह भी प्रयास करेगी कि भविष्य में बदले की भावना में इस तरह घटनाएं न हों। - अनुराग आर्य, एसएसपी