फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Umesh Pal Murder Case Zari artisan says four man was threatened by taking the name of Atiq

Umesh Pal Murder Case: अतीक से है लल्ला का सीधा संबंध, अपनी जान बचा लो; जरी कारीगर को इन लोगों ने दी थी धमकी

Mon, 13 Mar 2023 10:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 13 Mar 2023 10:31 AM IST
सार

माफिया अतीक अहमद को गद्दी समाज के बड़े नेता के रूप में जाना जाता है। बरेली का रहने वाला लल्ला गद्दी भी इसी समाज से है। अतीक के भाई अशरफ से जुड़कर लल्ला ने कमाई तो की ही, वह स्थानीय गद्दी समाज के नेता के रूप में स्थापित होना भी चाहता था। 

विज्ञापन
Umesh Pal Murder Case Zari artisan says four man was threatened by taking the name of Atiq
अतीक अहमद और लल्ला गद्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिला जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ से नजदीकी में फंसे लल्ला गद्दी को पुलिस कानूनी तौर पर घेरने की तैयारी में है। उसके खिलाफ नई शिकायत पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। हजियापुर निवासी जमाल की ओर से रिपोर्ट कराई है कि उनका सौ वर्ग गज का प्लॉट हजियापुर (पीली मिट्टी) में है। वह पंजाब में जरी का काम करते हैं। 
विज्ञापन


वह 28 फरवरी 2003 को अपने प्लॉट पर काम करा रहे थे। तभी लल्ला गद्दी, उसका मामा छोटा, एके सिंह और यामीन के साथ आया। कहा कि जिंदा रहना है तो प्लॉट पर नजर मत आना। असलहे निकालकर वे लोग रंगदारी मांगने लगे तो वह काम बंद कराकर चले आए।
विज्ञापन

Umesh Pal Murder Case: उमेश हत्याकांड में एक और सनसनीखेज खुलासा, चाचा अशरफ ने असद से कही थी ये बात, लेकिन...

विज्ञापन
विज्ञापन



एके सिंह ने कहा कि लल्ला का सीधा संबंध अतीक अहमद से है। अपनी जान बचा लो। जमाल के मुताबिक उन्होंने दो दिन पहले अखबार में पढ़ा कि पुलिस ने यामीन को पकड़ लिया है और लल्ला गद्दी की तलाश है। वह दो दिन पहले प्लॉट पर दोबारा काम कराने लगे तो एके सिंह ने फिर आकर निर्माण को गिरा दिया। गालियां दीं और चला गया। 

पुलिस को सद्दाम और लल्ला गद्दी की तलाश 

बरेली जेल में बिना पर्ची अवैध तरीके से अशरफ से उसके गुर्गों की मुलाकात कराई जाती थी। इस मामले को लेकर बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। जेल के सिपाही समेत चार लोगों को जेल भेजा जा चुका है। इसके बाद पुलिस और एजेंसियों का मुख्य लक्ष्य सद्दाम की गिरफ्तारी है। 

सद्दाम 26 दिसंबर के बाद से बरेली नहीं आया, लेकिन उसके गुर्गे लगातार अशरफ से मिलते रहे। इसमें बारादरी क्षेत्र का निवासी लल्ला गद्दी भी शामिल है। सद्दाम और लल्ला गद्दी की तलाश में पुलिस से लेकर एसटीएफ और अन्य एजेंसियां भी जुटी हैं। 

यह भी पढ़ें: Prayagraj : विधायकी के टिकट के लिए अखिलेश की मौजूदगी में उमेश पाल ने थामा था सपा का दामन
 

अतीक अहमद को गद्दी समाज के बड़े नेता के रूप में जाना जाता है। अतीक के भाई अशरफ से जुड़कर लल्ला ने कमाई तो की ही, वह स्थानीय गद्दी समाज के नेता के रूप में स्थापित होना भी चाहता था। लल्ला गद्दी पहले एक पार्टी से मेयर का चुनाव लड़ चुका है। इस बार सपा से मेयर का टिकट मांग रहा था। 

लल्ला गद्दी के खिलाफ बारादरी थाने में छेडछाड़, पॉक्सो एक्ट और मारपीट जैसे मुकदमे पहले दर्ज हो चुके हैं। उसने अपने भी कई गुर्गे बना रखे थे। इनमें से अधिकांश युवक गद्दी समाज से हैं। इन्हें लल्ला ने अशरफ से मिलवाकर शहर में अपना राजनैतिक रसूख बढ़ाया था। लल्ला गद्दी की गिरफ्तारी के बाद अशरफ के कई और मददगार बेनकाब हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed