{"_id":"621f541907e6cf1f4324cbac","slug":"ukraine-vs-russia-students-happy-to-meet-relatives-in-bareilly-children-are-getting-upset-on-the-ukraine-border","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ukraine vs Russia: बरेली में परिजनों से मिलकर खुश हुए विद्यार्थी, बोले- यूक्रेन सीमा पर बच्चे हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ukraine vs Russia: बरेली में परिजनों से मिलकर खुश हुए विद्यार्थी, बोले- यूक्रेन सीमा पर बच्चे हो रहे परेशान
Wed, 02 Mar 2022 04:58 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 02 Mar 2022 04:58 PM IST
सार
आदिल अख्तर यूक्रेन के इवानो शहर से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। वे एमबीबीएस दूसरे वर्ष के छात्र हैं। उनका कहना है कि बॉर्डर पर भारतीय दूतावास का कोई छात्र मौजूद नहीं है, जिससे संपर्क किया जा सके।
विज्ञापन
घर पहुंचने के बाद सिमाल अख्तर ने बताई वहां की दास्तां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूक्रेन पर रूस के हमलों के बाद वहां रह रहे विदेशी लोग अपने वतन पहुंचने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। यूक्रेन से घर लौटे सेथल निवासी आदिल अख्तर ने बुधवार को बताया कि वहां सीमा पर 28 घंटे खड़े रहने के बाद वे सीमा पार कर पाए थे।
विज्ञापन
आदिल अख्तर यूक्रेन के इवानो शहर से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। वे एमबीबीएस दूसरे वर्ष के छात्र हैं। उनका कहना है कि बॉर्डर पर भारतीय दूतावास का कोई छात्र मौजूद नहीं है, जिससे संपर्क किया जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यूक्रेन में अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि यूक्रेन पुलिस भारतीय छात्रों को पीट रहे हैं। उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
सिटी स्टेशन निवासी सिमाल और उनकी बहन तसबीहा
- फोटो : अमर उजाला
भाई-बहन का किया स्वागत
यूक्रेन के इवानो शहर से सिटी स्टेशन निवासी सिमाल और उनकी बहन तसबीहा भी यूक्रेन से घर आ गए हैं। दोनों लोग यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। उनके घर लौटने पर परिजन बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि यूक्रेन में अभी कई विदेशी छात्र फंसे हुए हैं।