{"_id":"6abecc230ea507a8c70ab8fc","slug":"two-youths-on-a-motorcycle-killed-in-collision-with-a-combine-harvester-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-6666-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कंबाइन मशीन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कंबाइन मशीन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन
मीरगंज। नेशनल हाईवे पर सिंधौली चौराहे के पास बृहस्पतिवार शाम कंबाइन मशीन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, जौनेर गांव निवासी दानिश (22) और उसका दोस्त आरिफ बाइक से मीरगंज से अपने घर लौट रहे थे। दोनों सिंधौली चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही कंबाइन मशीन से टक्कर हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मीरगंज भेजा। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि इस मामले में कंबाइन मशीन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद