फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two youths from another community misdeeds with Lucknow girl in bareilly

लखनऊ की युवती से दुष्कर्म: बरेली में दूसरे समुदाय के युवकों ने लूटी आबरू, 15 दिन तक बंधक बनाकर रखा

Mon, 05 Aug 2024 02:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Aug 2024 02:52 PM IST
सार

बरेली के फरीदपुर में लखनऊ की युवती से दूसरे समुदाय के दो युवकों ने दुष्कर्म किया। आरोपी उसका अपहरण करके ले गए और बरेली में किराये के मकान में 15 दिन तक बंधक बनाकर रखा। 

विज्ञापन
Two youths from another community misdeeds with Lucknow girl in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

बरेली के फरीदपुर कस्बे में रह रही लखनऊ की एक युवती से दूसरे समुदाय के दो युवकों ने 15 दिन तक दुष्कर्म किया। उसे बरेली में किराये के मकान में बंधक बनाकर रखा गया। पीड़ित युवती ने फरीदपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


लखनऊ निवासी युवती काफी समय से फरीदपुर नगर के एक मोहल्ले में रहती है। वह सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने जाया करती थी। यहां उसकी मुलाकात मोहल्ला कस्सावान निवासी दूसरे समुदाय के आरिफ से हुई। दोनों में बातचीत होने लगी। 

विज्ञापन

दोनों भाइयों ने किया दुष्कर्म 
आरोपी आरिफ व उसका भाई तालिब युवती को भगवंतापुर गांव में ले गए। वहां खेतों में ले जाकर दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी उसे अपहरण करके बरेली शहर ले गए। वहां एक किराये के मकान में करीब 15 दिन तक बंद करके रखा गया। इस दौरान आरोपियों ने तरह-तरह यातनाएं दीं।

UP News: धर्मांतरण मामले में छात्रा के बयान दर्ज न होने से फंसा पेच, मां बोली- बेटी को किया जा रहा ब्लैकमेल
 
आरोपी उससे दुष्कर्म करते रहे। युवती ने स्थानीय महिलाओं से मेलजोल बढ़ा लिया। फिर खुद को फंसता देख आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। बरेली से फरीदपुर थाने पहुंची पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed