Bareilly News: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, 10 साल के बालक समेत चार घायल, परिवारों में कोहराम
फरीदपुर-बीसलपुर रोड पर ढकनी पुल के पास बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसी बीच पीछे से आई बाइक भी टकराने के बाद गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में फरीदपुर-बीसलपुर रोड पर ढकनी पुल के पास बृहस्पतिवार शाम हादसा हो गया। यहां दो बाइकें टकराने के बाद पीछे से आ रही तीसरी बाइक भी क्षतिग्रस्त वाहनों की चपेट में आने के बाद गिर गई। हादसे में फरीदपुर थाना क्षेत्र के चंदोखा टोड़ी गांव निवासी दीपू पुत्र बृजपाल (20) व योगराज पुत्र बाबूराम (35) की मौके पर ही मौत हो गई। युवकों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।
टांडा सिकंदरपुर निवासी वीरेश पुत्र सदामी और तीसरी बाइक चला रहे बीसलपुर थाना क्षेत्र के सितारगंज गांव निवासी सर्वेश के साथ ही उनका 12 वर्षीय बेटा आदित्य व 10 वर्षीय बृजमोहन घायल हुए हैं। हादसा देर शाम हुआ। राहगीरों की सूचना पर पहुंची डायल 112 ने सभी को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
तीनों ही बाइकों पर सवार लोगों ने हेलमेट नहीं पहना था। इंस्पेक्टर ने बताया कि बच्चों को छोड़कर अन्य के नशे में होने की बात सामने आई है। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाए गए हैं।
पुलिया से टकराई बाइक, दो घायल
रिछोला के समीप बाइक पुलिया से टकराने की वजह से थाना जहानाबाद के गांव नवादा निवासी राम प्रताप व उनके साथी प्रेमपाल घायल हो गए। दोनों रिठौरा में एक परिजन के यहां गमी की होली में शामिल होने आए थे। लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।