फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two workers died and three were injured when a tractor-trolley overturned in Budaun

Budaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो मजदूरों की मौत, तीन घायल; गर्भवती को अस्पताल पहुंचाकर लौट रहे थे सभी

Thu, 17 Apr 2025 10:27 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 17 Apr 2025 10:27 AM IST
सार

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात सड़क हादसा हो गया। ढिलवारी गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। तीन घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Two workers died and three were injured when a tractor-trolley overturned in Budaun
सड़क के नीचे पलटी पड़ी ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में ढिलवारी गांव के पास बुधवार की रात ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब सभी लोग एक गर्भवती को अस्पताल पहुंचाने के बाद लौट रहे थे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाए। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बेनी नगला निवासी बाबू समेत गांव के अन्य लोग फरीदपुर के एक ईंट भट्ठे पर मेहनत मजदूरी करते थे। बुधवार की रात बाबू की पत्नी रीना को प्रसव पीड़ा हुई। इसके चलते बाबू अपने साथी मजदूरों के साथ पत्नी रीना को लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से दातागंज सीएचसी आया था। बाबू ने रीना को सीएचसी पर भर्ती कराया। इसके बाद वे लोग वापस ईंट भट्ठे पर लौट रहे थे। इसी बीच ढिलवारी गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी भर्ती: बरेली में रिश्वत लेने का आरोपी सीडीपीओ निलंबित, नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से लिए थे रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Two workers died and three were injured when a tractor-trolley overturned in Budaun
पीड़ित परिजन, मृतक सुखपाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबने से सुखपाल (18) और राकेश (19) की मौत हो गई। जबकि बबलू (20), बाबू (20) व मनोज (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतकों के शव मोर्चरी में रखवा दिए। गांव बेनी नगला में दो युवकों की मौत से मातम पसर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed